फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   यू-ट्यूब से सीखकर मोबाइल के बदल देता था आईएमईआई नंबर

यू-ट्यूब से सीखकर मोबाइल के बदल देता था आईएमईआई नंबर

Fri, 03 May 2019 04:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 04:07 AM IST
विज्ञापन
यू-ट्यूब से सीखकर मोबाइल के बदल देता था आईएमईआई नंबर
यू-ट्यूब से आईएमईआई नंबर बदलना सीख बेचने लगा चोरी का मोबाइल
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी के पास से 50 मोबाइल, दो टैब और एक लैपटॉप बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण जिला के स्पेशल स्टाफ और एएटीएस (एंटी आटो थेफ्ट स्क्वायड) ने चोरी के मोबाइल का आईएमईआई नंबर बदलकर बेचने वाले बदमाश को दबोचा है। आरिफ (24) के पास से कुल 50 मोबाइल फोन, दो टैब और एक लैपटॉप बरामद किए गए हैं। उसने आईएमईआई नंबर बदलने की तकनीक यू-ट्यूब से सीखी थी। पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है।

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि बुधवार को एक सूचना पर मोबाइल ठीक करने वाले मैकेनिक आरिफ को तुगलकाबाद विस्तार इलाके से दबोचा गया। पूछताछ में उसने बताया कि रिजवान, फरमान और राहुल जेबतराशी और झपटमारी करते हैं। वह इनसे सस्ते दामों में मोबाइल खरीदता था। बाद में आईएमईआई नंबर बदलकर महंगे दामों में बेच देता था। किसी मोबाइल का आईएमईआई नंबर नहीं बदल पाने पर उसके पार्ट्स को अलग-अलग कर बेचता था। आरोपी ने यू-ट्यूब के जरिए मोबाइल के आईएमईआई नंबर बदलने की जानकारी ली। आईएमईआई नंबर बदलने के लिए ऑनलाइन उपकरण मंगवाकर वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। आरिफ 12वीं पास है और जल्द रुपये कमाने के चक्कर में यह काम करने लगा। पुलिस ने उसके पास से बरामद 13 मोबाइल को अलग-अलग मामलों से जोड़ लिया है।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed