फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   निर्भया के दोषियों की फांसी की तिथि पर अदालत ने सुरक्षित रखा फैसला

निर्भया के दोषियों की फांसी की तिथि पर अदालत ने सुरक्षित रखा फैसला

Sat, 06 Apr 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
निर्भया के दोषियों की फांसी की तिथि पर अदालत ने सुरक्षित रखा फैसला
निर्भया के दोषियों को फांसी देने की
विज्ञापन

तिथि तय करने पर फैसला सुरक्षित
पटियाला हाउस अदालत ने अगली सुनवाई 23 को तय की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पटियाला हाउस अदालत ने निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड मामले में चारों दोषियों की फांसी की तारीख तय करने की मांग वाली याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अदालत इस मामले में अगली सुनवाई 23 अप्रैल को करेगी।
निर्भया के दोषियों को जल्द फांसी देने की मांग उसके माता-पिता ने पटियाला हाउस अदालत में दायर की है। शनिवार को इस पर सुनवाई के दौरान अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 23 अप्रैल की तारीख तय कर दी। इस बीच, अदालत यह भी तय करेगी कि बगैर क्यूरेटिव याचिका के निपटारे के दोषियों को फांसी की तारीख तय की जा सकती है या नहीं। इससे पहले, पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा था कि सभी दोषियों ने फांसी की सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव याचिका दाखिल की है। ऐसे में उन्हें अभी फांसी नहीं दी जा सकती। जेल सुपरिंटेंडेंट ने भी अदालत को बताया कि अगस्त 2018 में चार दोषियों में से एक ने कहा था कि वह सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव याचिका दाखिल करेगा। दूसरी ओर, निर्भया के अभिभावकों की तरफ से दायर याचिका में दावा किया गया था कि चारों दोषियों में से किसी की भी दया याचिका या क्यूरेटिव याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित नहीं है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 की रात एक निजी बस में अपने दोस्त के चढ़ी निर्भया के साथ चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। बेहद गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के लगातार प्रयास के बावजूद हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे सिंगापुर के अस्पताल भेजा गया था। वहां उसने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले के एक आरोपी ने जेल में कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। एक अन्य नाबालिग अपराधी को कोर्ट ने 3 साल के लिए बाल सुधार गृह में भेजने की सजा सुनाई थी। अन्य चार आरोपियों को निचली अदालत में फांसी की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद अपराधियों ने फांसी की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका दाखिल की। सभी स्थानों से इनकी याचिका को खारिज कर फांसी की सजा को बरकरार रखा गया। दया याचिका खारिज होने के बाद दोषियों के पास फांसी की सजा रद्द कराने के लिए सिर्फ क्यूरेटिव याचिका का ही विकल्प बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed