{"_id":"5c9f6ffbbdec22143f7582eb","slug":"51553952763-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार लेकर सोशल मीडिया ऐप कर डांस करना पड़ा भारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियार लेकर सोशल मीडिया ऐप कर डांस करना पड़ा भारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया ऐप पर हथियार
लेकर डांस, दो बदमाश दबोचे
- गौरी गैंग के बदमाशों ने युवाओं को भर्ती करने के लिए किया था अपलोड
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक पर हथियार लेकर डांस करने वाले दो बदमाशों उत्तम नगर निवासी शहजादा (24) और विकासपुरी निवासी मोनू (23) को द्वारका जिले के स्पेशल स्टाफ ने विपिन गार्डन इलाके से गिरफ्तार कर लिया। दोनों उत्तम नगर के गौरी गैंग के बदमाश हैं और गैंग में युवाओं को शामिल करने के लिए अपना वीडियो अपलोड किया था। इनके पास से पुलिस ने दो पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं।
जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि 29 मार्च को स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक नवीन कुमार को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोचा। जांच में पता चला कि दोनों गौरी गैंग के बदमाश हैं। शहजादा के पिता की उत्तम नगर में चिकन शॉप है। शहजादा उनका हाथ बंटाता है। मोनू भी इसी शॉप में काम करता है। दोनों को महंगी सिगरेट और शराब की आदत है। कमाई का ज्यादातर हिस्सा वे गर्लफ्रेंड के साथ मस्ती करने और उन्हें उपहार देने में खर्च करते हैं। जल्द रुपये कमाने के लिए दोनों गौरी गैंग में शामिल हो गए। बदमाशों ने बताया कि गैंग ने दोनों को वारदात करने युवाओं को भर्ती करने के लिए हथियार मुहैया कराए थे। युवाओं को प्रभावित करने के लिए दोनों ने हथियार लेकर पंजाबी सिंगर हनी सिंह के गाने ‘यो यो हनी सिंह’ पर डांस कर वीडियो अपलोड किया था। उन्होंने अपने बाल भी हनी सिंह जैसे कराए थे। वीडियो उन्होंने एक हफ्ते पहले ही ऐप पर डाला था। इसके वायरल होते ही वे पुलिस की नजर में आ गए।