फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   राम मनोहर अस्पताल में निर्माण कार्य के दौरान गार्डर गिरने से मजदूर की मौत

राम मनोहर अस्पताल में निर्माण कार्य के दौरान गार्डर गिरने से मजदूर की मौत

Sat, 30 Mar 2019 08:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
राम मनोहर अस्पताल में निर्माण कार्य के दौरान गार्डर गिरने से मजदूर की मौत
ललितपुर यूपी के लिए उपयोगी.....
विज्ञापन


राम मनोहर अस्पताल में गार्डर गिरने से मजदूर की मौत
- निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा, ठेकेदार पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राम मनोहर अस्पताल में निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर पर गार्डर गिरने से उसकी मौत हो गई। घटना के समय कई मजदूर गार्डर को दीवार के ऊपर रख रहे थे। गार्डर मजदूर के सीने पर गिर गया। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूर की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतक मजदूर की पहचान मूलत: ललितपुर यूपी निवासी अमर सिंह (29) के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में पत्नी उषा ने बताया कि वह चार बच्चों के साथ राम मनोहर लोहिया अस्पताल के पीछे स्थित झुग्गी में रहती हैं। अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग की छत पर निर्माण कार्य चल रहा है। चारों तरफ दीवार बनाकर शुक्रवार को उस पर लोहे का गार्डर रखने का काम चल रहा था। अमर सिंह समेत कई मजदूर गार्डर को उठाकर ऊपर रख रहे थे। एक सिरे को ऊपर किया जा चुका था, जबकि दूसरे सिरे को रखा जा रहा था। इसी दौरान ऊपर वाला सिरा नीचे अमर सिंह के सीने पर आ गिरा। जिससे अमर सिंह बेहोश हो गया। उसकी पत्नी ने आरोप लगाया कि ठेकेदार धर्मवीर को काफी बार मजदूरों को सुरक्षा उपकरण देने के लिए कहा गया लेकिन उसने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed