फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   शादी से इंकार करने पर आरोपी ने महिला की हत्या की

शादी से इंकार करने पर आरोपी ने महिला की हत्या की

Fri, 08 Feb 2019 04:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 04:14 AM IST
विज्ञापन
शादी से इंकार करने पर आरोपी ने महिला की हत्या की
शादी से इंकार करने पर की थी महिला की हत्या, धरा
विज्ञापन

नांगलोई इलाके में कत्ल का मामला

आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नांगलोई में एक महिला की बेटी के सामने चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह महिला से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था, लेकिन महिला ने शादी से इंकार कर दिया था। उसने बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।
जिला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेंद्र सागर ने बताया कि आरोपी की पहचान मधुबनी (बिहार) निवासी श्याम (27) के रूप में हुई है। माधुरी (45) पति जयशंकर झा और चार बच्चों के साथ भूतों वाली गली (नांगलोई) में रहती थी। वह पति के साथ ही इलाके में स्थित जूते की फैक्ट्री में काम करती थी। बुधवार शाम को माधुरी 12 साल की बेटी के साथ घर पर थी। इसी दौरान श्याम वहां आया। किसी बात पर कहासुनी होने के बाद श्याम उस पर चाकू से हमला कर फरार हो गया। अस्पताल में माधुरी को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी भी माधुरी की फैक्ट्री में ही ठेकेदारी करता था। वह माधुरी से शादी करना चाहता था। परेशान होकर माधुरी ने इसकी शिकायत थाने में की थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उसके बाद माधुरी ने नौकरी छोड़ दी। बावजूद आरोपी लगातार उसका पीछा करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed