फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   नौकरी और लोन दिलवाने की बात कर दो महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म

नौकरी और लोन दिलवाने की बात कर दो महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 17 Jan 2019 05:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 05:58 AM IST
विज्ञापन
नौकरी और लोन दिलवाने की बात कर दो महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म
दो महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

-लोन दिलाने का झांसा देकर दिया वारदात को अंजाम
नई दिल्ली। दो अलग-अलग मामले में नौकरी और लोन दिलाने का झांसा देकर दो महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आनंद विहार इलाके में 24 वर्षीय महिला को लोन दिलाने की बात कर तीन लोगों ने कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया, बाद में पीड़िता के बेहोश होने पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस संबंध में महिला के एक जानकार युवक बागपत निवासी अमित को गिरफ्तार कर लिया है। आनंद विहार मामले में 24 पीड़िता वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ फरीदाबाद इलाके में रहती है। इसके परिवार में एक बच्चा व अन्य सदस्य हैं। पिछले कुछ समय से महिला की पति से अनबन चल रही है। उसे होम लोन की जरूरत थे। इसकी मुलाकात बागपत निवासी अमित से हुई। अमित ने पीड़िता से कहा कि वह उसे सस्ती ब्याज दर पर होम लोन दिला देगा। सोमवार शाम को अमित ने पीड़िता को क्रॉस रीवर मॉल के पास पार्किंग में किसी से मिलवाने के बुलाया। आरोप है कि वहां कार में मौजूद पहले से दो लोगों व अमित ने उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी। कोल्ड ड्रिंक पीते ही पीड़िता बेहोश हो गई। आरोप है कि इस बीच कार में ही तीनों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में कार से फेंककर आरोपी फरार हो गए।

----
वारदात नंबर-2
फर्श बाजार मामले में 28 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ सीलमपुर में रहती है। पीड़िता के दो बच्चे व मां हैं, इसका पति से विवाद चल रहा है। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण पीड़िता को नौकरी की जरूरत थी। इस बीच उसकी मुलाकात शकील अहमद उर्फ नेताजी से हुई। शकील ने पीड़िता को नौकरी दिलवाने का वादा किया। आरोपी ने उसे अपने एक दोस्त नजाकत अली से फर्श बाजार में मिलवाया। नजाकत फर्श बाजार में फैक्ट्री चलाता है। आरोप है कि नौकरी की बात करने के लिए 10 जनवरी रात को शकील ने पीड़िता को नजाकत की फैक्ट्री पर बुलाया। वहां पहले से मौजूद नजाकत व शकील ने डरा धमकाकर पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर नजाकत अली (42) और शकील (40) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed