{"_id":"5c216af1bdec2256f87b2ea3","slug":"41545693937-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा-साले ने लगा दी डिस्ट्रीब्यूटरों को एक करोड़ से अधिक की चपत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीजा-साले ने लगा दी डिस्ट्रीब्यूटरों को एक करोड़ से अधिक की चपत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के लिए भी उपयोगी
जीजा-साले ने डिस्ट्रीब्यूटरों से
की एक करोड़ की धोखाधड़ी
- कोल्ड ड्रिंक, जूस और पानी उधार उठाकर सस्ते में बेचे
पुलिस ने यूपी के उन्नाव से दबोचा, 16.15 लाख रुपये और आई-20 कार बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जीजा-साले ने कोल्ड ड्रिंक, जूस और पानी के डिस्ट्रीब्यूटरों से माल उठाकर बाजार में कम दाम में बेच दिया और एक करोड़ से अधिक की रकम लेकर अपने गांव भाग गए। दक्षिण-पूर्व जिले की गोविंदपुरी थाना पुलिस ने यूपी के उन्नाव से आरोपी साले राजेश (29) जीजा सुशील (42) को गिरफ्तार कर लिया है। इनसे 16.15 लाख रुपये और ठगी की रकम से खरीदी गई एक आई-20 कार बरामद की गई है।
दक्षिण पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि गोविंदपुरी में कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट, जूस और मिनरल वॉटर का कारोबार करने वाले रवि मल्होत्रा ने 18 दिसंबर को ठगी की शिकायत दी थी। रवि का आरोप था कि कई सालों से उनके साथ कारोबार कर रहे राजेश और उसका जीजा सुशील ने दिसंबर में उनसे और अन्य कई डिस्ट्रीब्यूटरों से भारी मात्रा में माल उधार उठाया और भुगतान नहीं किया। छानबीन में पता चला कि उन्होंने इस माल को सस्ते दाम में मार्केट में बेचा है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह, एसआई सुनील कुमार व एएसआई लायक अली की टीम को दोनों आरोपियों की लोकेशन उन्नाव मिली। वहां से गिरफ्तारी के बाद दोनों ने ठगी की बात कबूल कर ली है।
घाटे और कर्ज को बताया कारण
राजेश का कहना है कि स्कूल के दौरान ही उसने जूस की एक कंपनी में नौकरी शुरू की थी। उसने 2013 में अपना काम शुरू किया। दक्षिणपुरी में उसने मकान खरीदा। वहां उसकी पत्नी और दो बच्चों के अलावा जीजा सुशील भी रहने लगा। काम चला तो उसने चार टेंपो व एक आयशर ट्रक भी सप्लाई के लिए लोन पर ले लिया। कुछ समय से उसका धंधा मंदा था। वह कर्मचारियों का वेतन और गाड़ियों की किस्त भी नहीं दे पा रहा था। इसके बाद उसने ठगी की योजना बनाई। लोगों ने राजेश के नाम पर मोटी रकम का माल उधार दे दिया।