{"_id":"5cb9f833bdec2213f7550b59","slug":"31555691571-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक को झपटमारों को किराए पर देने वाले दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चोरी की बाइक को झपटमारों को किराए पर देने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झपटमारों को किराये पर देते थे चोरी की बाइक
पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार
एक घंटे का किराया एक से दो हजार रुपये तक लेते थे
आरोपियों के पास से आठ बाइक, स्कूटी व चार मोबाइल मिले
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम जिला पुलिस ने ऐसे दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, जो चोरी की हाई स्पीड बाइक का इस्तेमाल व्यवसाय के तौर पर करते थे। चोरी की बाइक झपटमारों को किराये पर दी जाती थी। गिरफ्तार आरोपियों के पास से आठ बाइक, स्कूटी व चार मोबाइल मिले हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से 9 मामले सुलझाने का दावा किया है।
जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान रोहिणी निवासी विजय और अनिकेत के रूप में हुई है। जिले में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए वाहन चोरी निरोधक शाखा बदमाशों की पहचान करने में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि विजय और अनिकेत वाहन चोरी को अंजाम दे रहे हैं। 18 अप्रैल को निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टैगोर गार्डन से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी विजय के मुताबिक, बाइक का एक घंटे का किराया एक हजार से दो हजार रुपये तक लेता था। वह झपटमारों द्वारा लूटा गया मोबाइल फोन भी किराये पर देता था या फिर उसे बेच देता था।