{"_id":"5c435970bdec22736e4eb821","slug":"21547917680-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को अगवा कर बदमाश फॉच्र्यूनर कार लूटकर हुए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक को अगवा कर बदमाश फॉच्र्यूनर कार लूटकर हुए फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम के लिए भी उपयोगी
चालक को अगवा कर लग्जरी कार लूटी
नजफगढ-कापसहेड़ा रोड पर कार से धक्का देकर गिरा ले गए गाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अशोक विहार इलाके में बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर फॉरच्यूनर कार के चालक को अगवा कर लिया। बदमाश उसे नजफगढ-कापसहेड़ा रोड पर फेंककर कार लूटकर ले गए। राहगीरों की मदद से चालक ने मालिक को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, जितेंद्र प्रताप सिंह (31) सपरिवार गुरुग्राम स्थित कीर्ति नगर में रहता है। छह साल से वह गुरुग्राम सेक्टर-15 में रहने वाले अमित मित्तल की कार चलाता है। 16 जनवरी की रात वह मालिक के एक परिचित की फॉरच्यूनर कार से मालिक व उनके परिजनों को वजीरपुर औद्योगिक इलाके में स्थित बैंक्वट हॉल में शादी समारोह में लाया था। मालिक को उतरने के बाद उसने कार मेट्रो स्टेशन के पास पार्क की। कुछ देर बाद एक युवक कार का शीशा खटखटाया। उसने शीशा नीचे किया तो युवक ने उससे धौलाकुआं का रास्ता पूछा। जितेंद्र ने उसे इशारा कर बता दिया। कुछ देर बाद युवक ने हाथ डालकर कार का लॉक खोल दिया। लॉक खुलते ही तीन युवक पिछली सीट पर बैठ गए और जितेंद्र को ड्राइविंग सीट से खींचकर पीछे बिठा लिया। एक युवक कार चलाने लगा। पीछे बैठे बदमाशों ने जितेंद्र को सिर नीचे कर बैठने के लिए कहा और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।
एक से डेढ़ घंटे सड़कों पर घुमाने के बाद बदमाशों ने नजफगढ-कापसहेड़ा रोड पर थप्पड़ और घूंसे मारकर उसे कार से नीचे फेंक दिया। इसके बाद वे कार लेकर फरार हो गए। कार में जितेंद्र का मोबाइल फोन, गाड़ी के कागजात और अन्य सामान थे। राहगीरों की मदद से जितेंद्र ने मालिक को वारदात की सूचना दी। जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि 28 से 30 साल उम्र के बदमाशों में एक हरियाणवी भाषा में बोल रहा था और तीन हिंदी।