फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   देशभर में डकैती डालने वाले बांग्लादेशी गैंग का पर्दाफश, तीन गिरफ्तार

देशभर में डकैती डालने वाले बांग्लादेशी गैंग का पर्दाफश, तीन गिरफ्तार

Sun, 05 May 2019 06:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 06:03 AM IST
विज्ञापन
देशभर में डकैती डालने वाले बांग्लादेशी गैंग का पर्दाफश, तीन गिरफ्तार
लखनऊ सहित अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन


हेड : बांग्लादेशी गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
सबहेड : दिल्ली सहित गोवा, लखनऊ, ओडिसा व अन्य राज्यों में डकैती डालकर फैलाई थी सनसनी

प्वाइंटर
पॉश कॉलोनियों में ग्रिल काटकर घुसते व लोगों को बंधक बना करते थे लूट
आरोपियों के पास से दो पिस्टल, चार कारतूस और दो बांग्लादेशी पासपोर्ट बरामद


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में डकैती और लूटपाट करने वाले तीन बांग्लादेशी डकैतों को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दबोचा है। आरोपियों ने दिल्ली, गोवा, लखनऊ, ओडिसा, कर्नाटक समेत देश के कई हिस्सों में लूटपाट और डकैती की वारदातों को अंजाम देकर सनसनी फैला दी थी। इनके पास से दो पिस्टल, चार कारतूस व दो बांग्लादेशी पासपोर्ट बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान सरगना कमरुल उर्फ कमाल (42), शहीदुल इस्लाम उर्फ अबु शाहिद उर्फ मो. शाहिद (36) और नजरुल (38) के रूप में हुई है।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त डॉ. जी राम गोपाल नायक ने बताया कि पिछले छह से आठ माह के दौरान भुवनेश्वर, धावड़, लखनऊ, आगरा, बंगलूरू, गोवा व दिल्ली में डकैती व लूटपाट की कई वारदात हुई थी। बदमाश रात के समय पॉश कॉलोनियों में खिड़की या ग्रिल काटकर घर में दाखिल होते थे। हथियार के बल पर घर में मौजूद लोगों के हाथ-पैर बांधकर लूटपाट करते थे। मामले की छानबीन कर रही एसीपी पंकज सिंह, इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह व अन्यों की टीम ने बदमाशों के सराय काले खां आने की सूचना पर शुक्रवार को इलाके में छापेमारी कर तीनों को दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने देशभर में हुई लूटपाट और डकैती की छह वारदात कबूल कीं। आरोपी कमरुल और शहीदुल के पास से पासपोर्ट बरामद हुए हैं। नजरुल अवैध रूप से भारत में घुसपैठ कर वारदात करता था। आरोपियों ने बताया कि वह अलग-अलग समय में दिल्ली, मुजफ्फरनगर और हरियाणा की जेलों में भी बंद रहे।
विज्ञापन



वारदात के बाद माल समेटकर भाग जाते थे बांग्लादेश
आरोपी कमरुल जुलाई 2017 से अब तक आठ बार भारत आ चुका है। शहीदुल तीन बार पर वीजा लेकर भारत आया है। नजरुल बांग्लोदश बार्डर पर एक बांग्लादेशी एजेंट को घूस देेकर भारत की सीमा में दाखिल होता था। आरोपियों ने खुलासा किया कि वे लूटपाट और डकैती के बाद माल समेटकर बांग्लादेश भाग जाते थे। सरगना कमरुल और शहीदुल पासपोर्ट के जरिये वापस खाली हाथ जाते थे। जबकि तीसरा साथी माल लेकर अवैध रूप से वापस लौट जाता था। बाद में बांग्लादेश में माल का बंटवारा होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार जेल जा चुके हैं आरोपी
आरोपी कमरुल ने खुलासा किया कि इससे पूर्व 12 वारदातों में शामिल रहा है। सबसे पहले वह 1998 में भारत आया। यहां वह दिल्ली में 2003 से 2010 तक तेल में बंद रहा। इसके बाद 2011 से 2017 तक वह मुजफ्फरनगर की जेल में बंद रहा। शहीदुल 2002 में दिल्ली में आया था। वह 2005 से 2008 के बीच दिल्ली और 2008 से 2018 हरियाणा की जेल में बंद रहा। वह 21 वारदातों में शामिल रहा। नजरुल 2002 से 2007 और 2010 से 2012 तक दिल्ली की जेल में बंद रहा। वह छह वारदातों में शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed