फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   10वीं कक्षा में 98 फीसदी नंबर लाकर बेहतरीन स्टूडेंट रहा है साजिद

10वीं कक्षा में 98 फीसदी नंबर लाकर बेहतरीन स्टूडेंट रहा है साजिद

Tue, 30 Apr 2019 04:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 04:58 AM IST
विज्ञापन
10वीं कक्षा में 98 फीसदी नंबर लाकर बेहतरीन स्टूडेंट रहा है साजिद
पिता से मिली थी चोरी की ट्रेनिंग
विज्ञापन

10वीं में साजिद लाया था 98 फीसदी नंबर, फर्रांटेदार बोलता है अंग्रेजी
- एमबीए के चोरी में पकड़ने जाने का मामला : अंबाला में हत्या के आरोप में जेल में है पिता मोहम्मद आबिद
शुजात आलम
नई दिल्ली। अपराध शाखा की गिरफ्त में आया मोहम्मद साजिद बेहतरीन स्टूडेंट रहा है। उसने 10वीं कक्षा में दिल्ली में 98 फीसदी अंक हासिल किए थे। 12वीं और ग्रेजुएशन भी उसने प्रथम श्रेणी में पास की। इसके बाद भी विरासत में मिली चोरी की ट्रेनिंग को आगे बढ़ाते हुए उसने अपराध का रास्ता अख्तियार किया। उसका पिता मोहम्मद आबिद कुख्यात चोर है। 2015 में अंबाला में चोरी करते हुए आबिद ने गृहस्वामी की हत्या कर दी थी। फिलहाल वह 2015 से ही जेल में है।

अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि साजिद का परिवार शुरू से दिल्ली में रहा। पिता के कुख्यात चोर होने के बावजूद साजिद पढ़ाई में अच्छा रहा। साथ-साथ उसे पिता से चोरी करने की ट्रेनिंग भी मिलती रही। 2007-2008 में साजिद ने सुंदर देव इंस्टीट्यूट से एमबीए किया। कुछ दिन नौकरी की तलाश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। उसकी अंग्रेजी बहुत अच्छी है। उसने दिन में 12वीं कक्षा तक के छात्रों को ट्यूशन पढ़ाना शुरू कर दिया। इस बीच, पिता से विरासत में मिली चोरी की ट्रेनिंग के कारण वह अपराध की दुनिया में उतर गया। अपने दोस्त पंकज उर्फ लक्की के साथ मिलकर वह चोरी की वारदात करने लगा। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को साजिद के तीन वारदात में शामिल होने का पता चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed