फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   साइबर ठगों के गैंग को उतरी जिला पुलिस ने दबोचा, चार गिरफ्तार

साइबर ठगों के गैंग को उतरी जिला पुलिस ने दबोचा, चार गिरफ्तार

Wed, 10 Apr 2019 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
साइबर ठगों के गैंग को उतरी जिला पुलिस ने दबोचा, चार गिरफ्तार
साइबर ठग गिरोह के चार गिरफ्तार
विज्ञापन

12 मोबाइल फोन, पांच डेबिट कार्ड और फर्जी आईडी पर लिए 17 सिम कार्ड बरामद
- आरोपियों में एक ग्रेजुएट, एक बीसीए और दो 12वीं पास
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी जिला पुलिस ने साइबर ठग गिरोह के चार बदमाशों को दबोचा है। ये क्रेडिट कार्ड पर बोनस प्वाइंट दिलाने के नाम पर लोगों से ओटीपी पूछकर ठगी करते थे। मंगोलपुरी निवासी पंकज (29), उत्तम नगर निवासी ऋषभ सक्सेना (19), ईस्ट जवाहर नगर, लोनी निवासी सुजीत (22) और सरस्वती विहार, लोनी निवासी राकेश कुमार (35) के पास से वारदात में इस्तेमाल 12 मोबाइल फोन, पांच क्रेडिट कार्ड व फर्जी आईडी पर लिए गए 17 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। राकेश बीए व ऋषभ बीसीए हैं।

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद ने बताया कि 26 मार्च को सब्जी मंडी इलाके में रहने वाले रॉकी के पास एक फर्जी कॉल आई। आरोपियों ने खुद को एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड डिवीजन से बताकर उनके क्रेडिट कार्ड के आखिरी चार डिजिट बताए और कहा कि उनके कार्ड पर 20 हजार बोनस प्वाइंट मिले हैं, जिनकी कीमत 10 हजार रुपये है। ये प्वाइंट शाम चार बजे तक ही मौजूद रहेंगे। इसके बाद रॉकी को झांसे में लेकर उन्होंने ओटीपी नंबर पूछ लिया। कुछ ही देर में रॉकी के खाते से अलग-अलग तीन ट्रांजेक्शन में 60 हजार रुपये निकल गए। मामला दर्ज करने के बाद लोकल पुलिस और साइबर सेल ने छानबीन शुरू की। पुलिस रॉकी के खातों से ट्रांसफर रकम की जांच करते हुए राकेश तक पहुंच गई। बाद में पुलिस ने सुजीत को दबोच लिया। सुजीत ने बताया कि वह विकास के साथ मिलकर फर्जी कॉल करता है। इसके लिए सारा डाटा ऋषभ, पंकज और पवन उपल्ब्ध कराते हैं। बाद में पुलिस ने ऋषभ और पंकज को भी दबोच लिया। छानबीन में पता चला कि पंकज व पवन कई बैंकों की क्रेडिट कार्ड डिवीजन में काम कर चुके हैं। आरोपियों ने बताया कि वे काफी समय से इसी तरह ठगी का धंधा कर रहे हैं। इन्होंने सैकड़ों लोगों को ठगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed