फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   विवेक विहार में घर का पुराना नौकर 10 लाख का माल समेट कर फरार

विवेक विहार में घर का पुराना नौकर 10 लाख का माल समेट कर फरार

Wed, 10 Apr 2019 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
विवेक विहार में घर का पुराना नौकर 10 लाख का माल समेट कर फरार
पुराना नौकर 10 लाख का
विज्ञापन

माल समेटकर फरार
- परिवार वृंदावन और आगरा घूमने गया था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा जिले के विवेक विहार इलाके में वर्षों पुराना नौकर कारोबारी के घर से 10 लाख कीमत का माल समेटकर रफूचक्कर हो गया। उस समय पूरा परिवार घूमने के लिए वृंदावन और आगरा गया था। दिल्ली लौटने पर चोरी की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी नौकर गौरव उर्फ गोलू की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, स्वाति मल्होत्रा परिवार के साथ सविता विहार, विवेक विहार में रहती हैं। इनके पति वरुण मल्होत्रा का अपना कारोबार है। करीब छह साल से परिवार ने निशा और गौरव को घरेलू काम के लिए रखा था। निशा घर के बाहर बने कमरे और गौरव छत पर बने कमरे में रहता था। वरुण किसी काम से देहरादून चले गए। तीन अप्रैल को स्वाति घूमने के लिए आगरा व वृंदावन चली गईं। घर में दोनों नौकर थे। चार अप्रैल को स्वाति लौटीं तो उनके होश उड़ गए। घर का सामान फैला हुआ था। अलमारियों व लॉकर के ताले टूटे थे। घर से सात लाख रुपये कैश व करीब तीन लाख रुपये के जेवरात गायब थे। पूछताछ में नौकरानी निशा ने बताया कि चार अप्रैल को गौरव ने कूड़ा फेंकने की बात कहकर घर का दरवाजा खुलवाया था। बाद में वह कूड़े की पॉलिथीन लेकर घर से बाहर चला गया था। उसके बाद गौरव नहीं लौटा। स्वाति ने सूचना अपने पति को दी। सोमवार को वरुण वापस आए तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed