{"_id":"5ca76ad4bdec2213e272ff14","slug":"181554475732-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबार में असफल होने पर युवक ने मेट्रो ट्रेन के सामने जान देने कोशिश की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबार में असफल होने पर युवक ने मेट्रो ट्रेन के सामने जान देने कोशिश की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारोबार न चला तो मेट्रो ट्रेन के सामने कूदा, पैर कटा
- टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन पर घटना, सिर और हाथ में भी गंभीर चोटें
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कारोबार में असफल होने पर एक युवक टिकरी कलां स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन के सामने कूद गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसका दाहिना पैर टखने के पास से अलग हो गया। उसके सिर और हाथ में भी गंभीर चोटें लगीं। सीआईएसएफ और मेट्रो कर्मियों ने उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर युवक ने ट्रेन के सामने कूदने की सूचना मिली। पुलिस के पहुंचने तक सीआईएसएफ और मेट्रो के कर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचा दिया था। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पुलिस को पता चला कि पंचकूला, हरियाणा निवासी सनत गोयल (32) ने ट्रेन आते ही उसके सामने छलांग लगा दी। उपचार के बाद पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया। सनत ने कहा कि कारोबार में असफल होने की वजह से उसने यह कदम उठाया। घटना के समय वह पंचकूला से बहन के घर रोहिणी सेक्टर पांच जा रहा था। घटना की वजह से ग्रीन लाइन पर 15 मिनट मेट्रो परिचालन बाधित रहा।