फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   महिला को जलाकर मारने के आरोप में युवक और उसकी पत्नी गिरफ्तार

महिला को जलाकर मारने के आरोप में युवक और उसकी पत्नी गिरफ्तार

Fri, 05 Apr 2019 08:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
महिला को जलाकर मारने के आरोप में युवक और उसकी पत्नी गिरफ्तार
दूसरी पत्नी को जलाकर मारने
विज्ञापन

की कोशिश में दंपती गिरफ्तार
पहले ही विवाहित होने का पता चलने पर हुआ था झगड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुखर्जी नगर इलाके में एक व्यक्ति ने विवाहित होने के बावजूद दूसरी महिला से शादी कर ली। इसका पता चलने पर महिला ने विरोध किया तो उसने पत्नी के साथ मिलकर उसे पीटा और गर्म तवे से बुरी तरह जलाकर हत्या की कोशिश की। लोकनायक अस्पताल में महिला की हालत नाजुक है। पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, गोपालपुर में रहने वाली आशु ने गत बुधवार को मुखर्जी नगर थाने में सुशील रजक और उसकी पत्नी रूपा के खिलाफ हत्या की कोशिश की शिकायत दी थी। थाने में ही आशु की तबीयत बिगड़ी तो पुलिस उसे अंबेडकर अस्पताल ले गई। वहां से उसे लोकनायक अस्पताल रेफर कर दिया गया। आशु ने शिकायत में बताया कि वह पिता के साथ गोपालपुर में रहती थी। उसकी मुलाकात इंद्रा विकास कॉलोनी निवासी सुशील रजक से हुई। नजदीकियां बढ़ीं तो सुशील ने आशु के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। आशु के घरवाले राजी नहीं हुए तो करीब नौ माह बाद दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। दोनों इंद्रा विकास कॉलोनी में रहने लगे। कुछ दिन बाद आशु को पता चला कि सुशील पहले से शादीशुदा है। इसे लेकर उनमें अक्सर झगड़ा होने लगा। सुशील ने आशु की पिटाई कर दी और चुप रहने की धमकी दी। इस बीच आशु गर्भवती हो गई। आरोप है कि सुशील ने पहली पत्नी रूपा के साथ मिलकर आशु को पीटा और गर्म तवे से बुरी तरह जला दिया। इसकी सूचना पर आशु के पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद मुंशीराम कॉलोनी में छिपे सुशील और रूपा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed