फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   अपराध शाखा ने 25 हजार केइनामी बदमाश को दबोचा

अपराध शाखा ने 25 हजार केइनामी बदमाश को दबोचा

Thu, 04 Apr 2019 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
अपराध शाखा ने 25 हजार केइनामी बदमाश को दबोचा
कम समय में ज्यादा पैसे कमाने को करने लगा वारदात
विज्ञापन

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

झपटमारी, लूट, हत्या व आर्म्स एक्ट के दर्ज हैं 24 केस
दुष्कर्म के मामले में भी गिरफ्तार हो चुका है आरोपी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने इनामी बदमाश नरेला निवासी महेश उर्फ भोली उर्फ मोती उर्फ मनोज (24) को अलीपुर से गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने बदमाश की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। आरोपी दुष्कर्म के मामले में भी गिरफ्तार हो चुका है। उसके खिलाफ झपटमारी, लूट, हत्या, दुष्कर्म व आर्म्स एक्ट के 24 मामले दर्ज हैं। वह कम समय में अधिक पैसे कमाकर ऐशोआराम की जिंदगी जीना चाहता था, इसलिए गलत संगत में पड़ गया और अपराध की दुनिया में उतर गया।

अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन के अनुसार, एसीपी पंकज सिंह की टीम में तैनात हवलदार विकास धामा को 31 मार्च को सूचना मिली थी कि महेश उर्फ भोली किसी से मिलने शनि मंदिर, जीटी रोड (अलीपुर) आएगा। सूचना के बाद एसआई आशीष कुमार व एएसआई रणवीर सिंह की विशेष टीम बनाई गई। टीम ने अलीपुर में घेराबंदी कर महेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर छावला थाने में चोरी का एक मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी के खिलाफ मोती नगर व नरेला थाने में कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed