फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   चोरी के 2280 मोबाइल लेने वाला रिसीवर गिरफ्तार

चोरी के 2280 मोबाइल लेने वाला रिसीवर गिरफ्तार

Mon, 31 Dec 2018 06:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 06:15 AM IST
विज्ञापन
चोरी के 2280 मोबाइल लेने वाला रिसीवर गिरफ्तार
रोहतक के ध्यानार्थ
विज्ञापन


ट्रक से चुराए गए थे 2280 फोन, 682 मिले
मध्यप्रदेश के विभिन्न जगहों से पुलिस ने किया बरामद, रिसीवर रोहतक से गिरफ्तार


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आरकेपुरम थाना पुलिस ने चोरी के 2280 मोबाइल लेने वाले रिसीवर को गिरफ्तार किया है। वहीं अलग-अलग जगह से चोरी के 682 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की कीमत दस लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस चोरी के बाकी मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए दिल्ली व मध्यप्रदेश में दबिश दे रही है। ये मोबाइल फोन एक ट्रक से चुराए गए थे।

डीसीपी देवेंद्र आर्या के अनुसार श्री कार्गो कैरियर्स के दुर्वेश कुमार ने शिकायत दी थी कि उन्होंने 1 नवंबर को नोएडा से बामनोली, दिल्ली ट्रक में शिपमेंट भेजी थी। ट्रक में एस मोबाइल डिवासेस लिमिटेड के मोबाइल के 410 बॉक्स में थे। जब ट्रक बामनोली पहुंचा तो कुल 2280 मोबाइल गायब थे। मामला दर्जकर आरके पुरम थानाध्यक्ष हरीश चंदर की देखरेख में भीकाजी कामा प्लेस चौकी प्रभारी हरबीर सिंह की विशेष टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने जांच के बाद मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में कई डीलर के यहां दबिश दी और चोरी के 682 फोन बरामद किए। डीलरों से जांच में पता लगा कि मोबाइल कोरियर के जरिए दिल्ली से इंदौर भेजे गए थे और अलग-अलग जगह बेच दिए गए थे। जांच के बाद दिल्ली पुलिस तीस हजारी, दिल्ली स्थित कोरियर कंपनी तक पहुंची। कोरियर कंपनी से पता लगा कि मोबाइल इंदौर के लिए रोहतक, हरियाणा निवासी जगदीश कुमार मदान ने बुक कराए थे। पुलिस ने रोहतक में दबिश देकर जगदीश कुमार मदान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed