फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   स्पेशल सेल ने अनिल दुजाना के शार्प शूटर को तमिलनाडु ने किया गिरफ्तार

स्पेशल सेल ने अनिल दुजाना के शार्प शूटर को तमिलनाडु ने किया गिरफ्तार

Fri, 03 May 2019 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
स्पेशल सेल ने अनिल दुजाना के शार्प शूटर को तमिलनाडु ने किया गिरफ्तार
गौतमबुद्ध नगर और अलीगढ़ के ध्यानार्थ
विज्ञापन


50 हजार का इनामी शार्प शूटर अरविंद गिरफ्तार

दिल्ली व उत्तर प्रदेश में दर्ज हैं 11 आपराधिक मामले
अनिल दुजाना व रणदीप भाटी गैंग से रखता है संबंध

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अनिल दुजाना व रणदीप भाटी गैंग के शार्प शूटर को तमिलनाडु के वेल्लोर से गिरफ्तार किया है। शार्प शूटर की पहचान गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी निवासी अरविंद कुमार के रूप में हुई है। बदमाश पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ दिल्ली व उत्तर प्रदेश में 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि न्यू अशोक नगर इलाके में संदीप नागर पर गोलीबारी के मामले में अरविंद कुमार की पुलिस को तलाश थी। जांच में पता चला कि संदीप चमन भाटी का भतीजा है और गौतमबुद्ध नगर के दनकौर में हुई चमन भाटी की हत्या का वह चश्मदीद गवाह है। इस मामले में अरविंद शामिल था और पुलिस ने उस पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन

तफ्तीश के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अरविंद तमिलनाडु के वेल्लोर में छिपकर रह रहा है। पुलिस की एक टीम को वेल्लोर के लिए रवाना किया। वहां रहकर पुलिस ने अरविंद के बारे में जानकारी हासिल की और उसे वेल्लोर किला के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर वर्ष 2013 में संतोष गुप्ता की हत्या की थी। इस मामले में वह दो साल तक जेल में रहा। जेल से निकलने के बाद वह अनिल दुजाना-रणदीप भाटी के गैंग में शामिल हो गया। संदीप नागर को मारने के लिए उसे दो लाख की सुपारी मिली थी। उसने बताया कि संदीप नागर पर गोलियां चलाने के बाद वह भाग रहा था। इस दौरान अलीगढ़ के टप्पल में बचने के लिए उसने पुलिस टीम पर गोली चलाई थी।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed