फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   दिल्ली के सभी थानों के मालखाने डिजिटल सिस्टम से जुड़े

दिल्ली के सभी थानों के मालखाने डिजिटल सिस्टम से जुड़े

Sat, 29 Dec 2018 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के सभी थानों के मालखाने डिजिटल सिस्टम से जुड़े
थानों के मालखाने डिजिटल सिस्टम से जुड़े
विज्ञापन

- दिल्ली पुलिस ऐसी व्यवस्था शुरू करने वाली देश की पहली पुलिस बनी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस देश की ऐसी पहली पुलिस बन गई है, जिसके सभी थानों के मालखाने को डिजिटल सिस्टम से जोड़ दिया गया है। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त ने चिन्मय मिशन में आयोजित समारोह में शेष 10 जिलों के मालखानों के डिजिटलीकरण की परियोजना का उद्घाटन किया।

पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने कहा कि दिल्ली पुलिस के कामकाज में मालखाना महत्वपूर्ण है और मालखानों का डिजिटलीकरण बहुत ही महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस काम में शामिल कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि यह ऐसी प्रणाली स्थापित की गई, जिससे आने वाली पीढ़ियों को मदद मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि सेवा वितरण तंत्र का डिजिटलीकरण निश्चित रूप से पूरे सिस्टम को तेज, सुगम और आसान बना देगा। पुलिस आयुक्त ने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उत्कृष्ट प्रयास करने वाले 14 कर्मियों को मेरिट प्रमाण पत्र सौंपा। इस अवसर पर ई-मालखाना कार्यप्रणाली पर एक पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। समारोह में दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त संदीप गोयल, ताज हसन, आरएस कृष्णया, संजय सिंह, आरपी उपाध्याय, नुजहत हसन, सतीश गोलचा, एमएम ओबराय, संयुक्त आयुक्त राजेश खुराना, रविंद्र यादव, देवेश श्रीवास्तव, अजय चौधरी और अतुल कटियार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed