{"_id":"5cd2088cbdec2207066c9370","slug":"161557268620-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का माल भेज देते थे बांग्लादेश, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चोरी का माल भेज देते थे बांग्लादेश, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी का माल भेज देते थे बांग्लादेश, पांच गिरफ्तार
3.40 लाख कैश, जेवरात और अन्य सामान बरामद
3 मई को विक्रम नगर में कारोबारी के घर की थी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कारों की सफाई के दौरान पॉश कॉलोनियों में रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग के पांच बदमाशों को दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने दबोचा है। आरोपियों की पहचान महमूद उर्फ मामू, मोहम्मद जाकिर उर्फ आलमगीर, फखरु उर्फ आरिफ, रामा शंकर कुशवाहा उर्फ पप्पू उर्फ बिल्लोरी और अब्दुल उर्फ मोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3.40 लाख कैश, लाखों के सोने- चांदी व हीरे के जेवरात के अलावा भारी मात्रा में कीमती सामान व कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया है कि वह चोरी के माल को अपने रिश्तेदारों के पास बांग्लादेश भेज दिया करते थे।
दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि तीन मई को विक्रम नगर, लाजपत नगर-4 निवासी महेंद्र सिंह ने अपने घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि वह लाजपत नगर में दुकान चलाता है। घटना वाले दिन वह पत्नी के साथ घर बंद कर दुकान गया था। इस बीच शाम को वापस लौटे तो उन्हें चोरी का पता चला। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने उनके घर से 8.50 लाख कैश और लाखों के जेवरात उड़ाए। जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से दो बदमाशों का सुराग मिला। इसके आधार पर पुलिस ने रविवार को पांचों आरोपियों को निजामुद्दीन फ्लाईओवर के पास से दबोच लिया।