फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   एक-दो नहीं पूरे 13 चोरों की जमात ने दो ज्वेलरी शोरूम में धावा बोला

एक-दो नहीं पूरे 13 चोरों की जमात ने दो ज्वेलरी शोरूम में धावा बोला

Thu, 07 Feb 2019 06:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
एक-दो नहीं पूरे 13 चोरों की जमात ने दो ज्वेलरी शोरूम में धावा बोला
ज्वैलरी के दो शोरूम में 20 लाख की चोरी
विज्ञापन

आनंद पर्वत की घटना, सीसीटीवी तोड़ने की कोशिश

चोरों की संख्या 13 थी, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मध्य जिले के आनंद पर्वत इलाके में मंगलवार रात को 13 चोरों ने ज्वैलरी के दो शोरूम पर धावा बोलकर 20 लाख रुपये के जेवरात व अन्य सामान उड़ा लिया। नकाबपोश बदमाशों ने गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को गुलेल से तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद सभी आरोपी कैमरे में कैद हो गए। लोगों ने पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े किए हैं। आनंद पर्वत थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, चोरी की घटना फरीदपुरी गेट वाली कॉलोनी में हुई। चोर सोसायटी की दीवार के पास बनी खाली जगह से अंदर दाखिल हुए। यहां अशोक कुमार सोनी की दुकान नंबर-675 में चोरों ने धावा बोला। यहां से 14 लाख रुपये के सोने और चांदी के जेवरात व मूर्तियां उड़ाईं। इसके बाद गली में ही दूसरी दुकान का भी शटर उखाड़ दिया। नकाबपोश बदमाशों के हाथों में गुलेल थी। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद न हो, इसलिए कैमरे को गुलेल से तोड़ने का प्रयास किया। दूसरे शोरूम से भी आरोपियों ने 6 लाख रुपये के जेवरात उड़ाए। बुधवार सुबह चौकीदार ने शोरूम मालिकों को चोरी की सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज देखी गई, तो पता चला कि चोरों की संख्या 13 थी। गौरतलब है कि अशोक कुमार सोनी के यहां तीन साल पहले भी चोरी हुई थी। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed