{"_id":"5c98ffd9bdec22146a72d119","slug":"151553530841-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

नई दिल्ली। उत्तरी जिला पुलिस ने चुनावों से पूर्व दो अलग-अलग इलाकों से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मृत्युंजय कुमार (24) और महावीर (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 950 क्वार्टर शराब के अलावा एक सेंट्रो कार व चोरी की एक बाइक बरामद की है। आरोपी हरियाणा से शराब लाकर दिल्ली में इकट्ठा कर रहे थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
उत्तर-जिला पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद ने बताया कि वजीराबाद थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पुश्ता रोड, संगम विहार के पास सेंट्रो कार से एक शख्स अवैध शराब लेकर आने वाला है। सूचना के बाद पुलिस ने रविवार शाम को आरोपी मृत्युंजय को कार समेत दबोच लिया। कार से करीब 15 पेटी शराब बरामद हुई। वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने टी-प्वाइंट खन्ना मार्केट, तीस हजारी के पास एक युवक को बाइक पर बैग लेकर आते हुए देखा। पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने भागना शुरू कर दिया। इस बीच पीछा कर आरोपी को दबोच लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के बैग की तलाशी ली तो उसमें 200 क्वार्टर बरामद हुई। छानबीन के दौरान बाइक करोलबाग इलाके से चोरी की पाई गई। सब्जी मंडी थाने में आरोपी महावीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वह हरियाणा से शराब लाकर चुनावों के लिए दिल्ली में इकट्ठा कर रहे थे।