{"_id":"5c82afb1bdec2214530f8f6c","slug":"151552068529-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ठीक से चलाने की नसीहत दे रोडवेज के चालक व कंडक्टर को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस ठीक से चलाने की नसीहत दे रोडवेज के चालक व कंडक्टर को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी के ध्यानार्थ
बस को ठीक से चलाने की नसीहत दे
चालक व कंडक्टर को पीटा
-यात्रियों ने आरोपियों को समझाने का किया प्रयास, बात नहीं मानने पर की जमकर पिटाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नांगलोई इलाके में कार सवार दो युवकों ने हरियाणा रोडवेज के चालक और कंडक्टर की जमकर पिटाई कर दी। बस ठीक से चलाने की नसीहत देकर आरोपियों ने बस रुकवा कर वारदात को अंजाम दिया। युवकों ने बस के शीशे भी तोड़ दिए । चालक और कंडक्टर की पिटाई होती देख बस में सवार यात्री भड़क गए और आरोपियों की पिटाई कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने और सरकारी सामान को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान नांगलोई निवासी वीरपाल और सुरेंद्र के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक राजेंद्र कुमार (45) सपरिवार भिवानी हरियाणा में रहता है। वह सिरसा बस डिपो में तैनात है। बृहस्पतिवार की शाम वह डबवाली से कश्मीरीगेट बस अड्डा आ रहा था। नांगलोई स्थित राजधानी पार्क मेट्रो स्टेशन के पास एक कार सवार ने बस को ओवरटेक कर रोका और चालक को ठीक से कार चलाने की नसीहत देकर गाली-गलौज करने लगा और धमकी देकर पीरागढ़ी की ओर चला गया। चालक जब बस लेकर नांगलोई फ्लाईओवर से नीचे उतर रहा था तो एक बार फिर वहीं कार चालक ने बस को रोक लिया। इस बार कार चालक के साथ एक अन्य युवक भी था। दोनों ने राजेंद्र को बस से खींचकर बाहर उतार लिया और उसकी पिटाई करने लगे। बीच-बचाव के लिए कंडक्टर नरेंद्र आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। यह देखकर बस में सवार यात्री भी नीचे उतर गए और आरोपियों को समझाने की कोशिश की, जब वह नहीं मानें तो यात्रियों ने दोनों आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया।