फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   सीवीसी में तैनात आईएएस अफसर के घर चोरों ने धावा बोला

सीवीसी में तैनात आईएएस अफसर के घर चोरों ने धावा बोला

Wed, 02 Jan 2019 05:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 05:34 AM IST
विज्ञापन
सीवीसी में तैनात आईएएस अफसर के घर चोरों ने धावा बोला
सीवीसी में तैनात आईएएस अफसर के घर में चोरी
विज्ञापन

अति सुरक्षित इलाके चाणक्यपुरी की घटना

दिल्ली से बाहर परिवार के साथ घूमने गए हुए थे

पुरुषोत्तम वर्मा
नई दिल्ली। अति सुरक्षित इलाके चाणक्यपुरी में चोरों ने आईएएस अफसर के घर पर धावा बोल दिया। चोर लाखों रुपये की ज्वैलरी व नकदी ले गए। नई दिल्ली जिले की चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए सीबीआई की सीएफएसएल की मदद ले रही है।
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आईएएस अफसर अतुल कुमार जी-एवेन्यू रोड, चाणक्यपुरी में परिवार के साथ रहते हैं। वह केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) में डेपुटेशन पर तैनात हैं। वह 29 दिसंबर की रात दिल्ली से बाहर परिवार के साथ घूमने गए हुए थे। चाणक्यपुरी थाने में तैनात सिपाही संदीप ने इस बाबत चाणक्यपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सिपाही संदीप ने शिकायत में कहा है कि उसकी ड्यूटी जी-एवेन्यू रोड, अंडर रेलवे ब्रिज, रेलवे कॉलोनी में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक थी। ड्यूटी के दौरान वह सी-2 में पहुंचा तो सीढ़ियों पर लगा ताला टूटा हुआ था। जब उसने ऊपर जाकर देखा तो आईएएस अफसर अतुल कुमार के घर का मेन ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर पूरा सामान बिखरा हुआ था। दिल्ली पुलिस ने मौके पर सीबीआई की सीएफएसएल को बुलाया। सीएफएसएल ने मौके से फिंगर प्रिंट उठाए हैं। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed