फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   किन्नरों को पहले पीटा फिर पत्थर बरसाए

किन्नरों को पहले पीटा फिर पत्थर बरसाए

Tue, 01 Jan 2019 04:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 04:46 AM IST
विज्ञापन
किन्नरों को पहले पीटा फिर पत्थर बरसाए
किन्नरों को पहले पीटा, फिर पत्थर बरसाए
विज्ञापन


हौजखास की घटना, तीन युवक गिरफ्तार, जमानत मिली

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हौजखास थाना इलाके में पहले किन्नरों को पीटा और फिर उनको लेकर अश्लील टिप्पणी की गईं। किन्नरों ने विरोध किया तो उनके ऊपर पत्थर बरसाए गए। हौजखास थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि जमानती धाराएं होने के कारण गिरफ्तार करने के बाद युवकों को छोड़ दिया गया। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद किन्नरों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, किन्नरों व युवकों के बीच झगड़े का ये मामला शुक्रवार का है। विवाद उस समय हुआ, जब किन्नर हौजखास गांव स्थित एक क्लब से सुबह पांच बजे निकले थे। युवकों ने किन्नरों को लेकर अश्लील टिप्पणियां कीं। किन्नर इसे अनसुना करते हुए अरविंदो मार्ग पर यूसुफ सराय मार्केट तक पहुंच गए। यहां पर किन्नरों व युवकों का झगड़ा हो गया। आरोपी तीन युवकों नेहरू विहार निवासी राहुल, गौतम नगर निवासी अमनदीप और कोटला मुबारकपुर निवासी मनीष ने किन्नरों की जमकर पिटाई की। किन्नरों ने विरोध किया तो उनके ऊपर पत्थर बरसाए गए। पत्थर लगने से किन्नरों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, किन्नरों की शिकायत पर मामला दर्ज कर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया था, हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया। किन्नरों की संख्या दो बताई जा रही है। पीड़ितों में से एक इवा फर्नांडीज ने बताया कि वह अपने मित्र के साथ हौजखास गांव में एक क्लब में गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed