{"_id":"5cc6439ebdec22074a6acbe3","slug":"141556497310-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त ने रची थी कॉल सेंटर के कारोबारी से 20 की उगाही की साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दोस्त ने रची थी कॉल सेंटर के कारोबारी से 20 की उगाही की साजिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त ने रची थी कॉल सेंटर संचालक से उगाही की साजिश
मोबाइल पर धमकी देकर मांग रहे थे 20 लाख रुपये, तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तिलक नगर इलाके में कॉल सेंटर संचालक से 20 लाख की उगाही के प्रयास में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान तिलक नगर निवासी बन्नी सिंह, जसप्रीत और हरिनगर निवासी गुरपाल के रूप में हुई है। बन्नी सिंह कारोबारी का दोस्त है। रुपये की लालच में उसी ने पूरी साजिश रची थी। आरोपियों के पास से पुलिस ने पिस्टल, वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद की है।
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि तिलक नगर इलाके में कॉल सेंटर चलाने वाले नवदीप सिंह ने 21 अप्रैल को थाने में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि उनके मोबाइल पर धमकी देकर 20 लाख रुपये मांगी जा रही है। डराने के लिए 20 अप्रैल की रात बदमाशों ने उनके घर पर गोली भी चलाई थी। जांच में पुलिस को पता चला कि धमकी देने के लिए इस्तेमाल सिम ओडिसा में खरीदा गया था। जबकि धमकी भरे फोन तिहाड़ जेल के पास से किए गए। फोन का लोकेशन फतेहाबाद हरियाणा में भी आया। पुलिस ने कारोबारी के घर सहित कई जगहों से सीसीटीवी फुटेज को भी जांचा। 60 संदिग्धों से पूछताछ के बाद 27 अप्रैल को गुरपाल को गिरफ्तार किया गया। उसके निशानदेही पर जसप्रीत को दबोचा गया। बदमाशों ने बताया कि पूरी साजिश बन्नी सिंह की है। उसने सहयोगियों को बताया था कि नवदीप को डराने पर वह रुपये दे देगा। पुलिस ने बन्नी को भी दबोच लिया। उसने बताया कि वारदात के लिए उन लोगों ने ओडिसा से फर्जी नाम पर सिम खरीदा था।