{"_id":"5cae2f5bbdec221462309dd1","slug":"141554919259-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक प्रवचन के नाम पर रुपये निवेश करवाने की बात ठगी करने वाले बाबा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धार्मिक प्रवचन के नाम पर रुपये निवेश करवाने की बात ठगी करने वाले बाबा गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रवचन कर खुद को बताता
था बाबा, ठगी में गिरफ्तार
पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव से दबोचा आचार्य अशोकानंद महाराज
- अपनी कंपनी में निवेश कराने के नाम पर करता था ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। धार्मिक प्रवचन कर खुद को बाबा बताकर अपनी कंपनी में निवेश कराने के नाम पर ठगी करने वाले बाबा को पूर्वी जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी आचार्य अशोकानंद महाराज (43) को ग्रेटर नोएडा बिसरख गांव से पकड़ा गया है। उसके खिलाफ अब तक 70 लाख ठगी की 15 शिकायतें मिली हैं। पुलिस को बाबा की सहयोगी दो महिलाओं बबीता जैन और रजनी कश्यप व पुरुष सहयोगियों की तलाश है।
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता नीतू जैन नवंबर माह में बाबा अशोकानंद के धार्मिक कार्यक्रम में गई थी। बाबा मोहन इंफ्राटेक प्राइवेट, लिमिटेड के नाम से एक कंपनी चलाता था। कार्यक्रम में नीतू को बबीता जैन मिली और कंपनी की बचत योजनाओं के बारे में बताया। उसने कहा कि एक-एक हजार रुपये 10 माह तक निवेश करने पर बाद में 15 हजार रुपये मिलेंगे। इसके बाद बबीता ने रजनी कश्यप से उसकी मुलाकात कराई। बबीता ने कहा कि वह अपने जानकार लोगों का भी पैसा कंपनी में लगवाएंगी तो अधिक मुनाफा मिलेगा। नीतू ने इस योजना में कई महिलाओं के पैसे निवेश करा दिए।
इधर, 10 माह बीतने के बाद नीतू व अन्य महिलाओं ने कंपनी से रुपये मांगे तो कोई सुनने को तैयार नहीं हुआ। नीतू अन्य महिलाओं के साथ अशोकानंद से मिलीं। बाबा के कहने पर कुछ लोगों को चेक बांट दिए गए, लेकिन ये सभी बाउंस हइसकी बात बताने पर अशोकानंद, बबीता और रजनी ने रुपये लौटाने से इंकार कर दिया। इस पर शकरपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती शिकायत में कुल 14.30 लाख रुपये ठगी की बात सामने आई थी। पुलिस के समन के बाद भी बाबा पेश नहीं हुआ। उसने पहले सेशन कोर्ट और बाद में हाईकोर्ट में अंतरिम जमानत की याचिका लगा दी। उसे कोर्ट से राहत नही मिली। बुधवार को एक सूचना के बाद बाबा को बिसरख से गिरफ्तार किया गया।
दूसरों के रुपये लगवाने पर अतिरिक्त लाभ का झांसा
छानबीन में पुलिस को पता चला कि बाबा अलग-अलग इलाकों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करता था। वहां ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाई जाती थी। प्रवचन में बाबा अपनी कंपनी के बारे में महिलाओं को बताता था। हर महीने एक हजार रुपये लगाने के बाद 10 माह में 15 हजार रुपये देने का वादा किया जाता था। अपने साथ और लोगों से निवेश कराने पर अतिरिक्त मुनाफा देने की बात की जाती थी।