फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap mla slapped bjp worker over colour of his t shirt

आप विधायक ने भाजपा कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़, टी-शर्ट के रंग पर हुआ बवाल

Mon, 13 May 2019 06:31 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, दिलली
अमर उजाला ब्यूरो, दिलली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 13 May 2019 06:31 AM IST
विज्ञापन
aap mla slapped bjp worker over colour of his t shirt
मनोज कुमार

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में मतदान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता के केसरी टी-शर्ट पहनने पर बवाल हो गया। आरोप है कि इससे गुस्साए आम आदमी पार्टी के कोंडली से विधायक मनोज कुमार ने भाजपा कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद खूब हंगामा हुआ। दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं को शांत कराया गया।

विज्ञापन


इधर, नाराज भाजपा कार्यकर्ता मयूर विहार तिराहे पर पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। शाम को गाजीपुर थाने में विधायक के खिलाफ शिकायत दी गई। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता की ओर से शिकायत लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में मनोज कुमार की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना मयूर विहार फेज-3, ए-2 ब्लॉक में दोपहर करीब 3.30 बजे हुई। भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता तारा दत्त जोशी ए-2 स्थित प्राइमरी स्कूल के पास लगे पार्टी के काउंटर पर खड़े थे। तारा दत्त ने केसरी रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी। इसी दौरान वहां पर कोंडली से आम आदमी पार्टी के विधायक मनोज कुमार पहुंचे। तारा दत्त ने मनोज कुमार को नमस्ते किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसी बात पर मनोज कुमार भड़क गए। मनोज तारा दत्त से टी-शर्ट तुरंत उतारने के लिए कहने लगे। तारा के मना करने पर दोनों के बीच बहस होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान मनोज कुमार ने तारा को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारते ही मौके पर बवाल हो गया। दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से नारेबाजी शुरू हो गई। खबर मिलते ही भाजपा के कार्यकर्ता भारी संख्या में वहां इकट्ठा हो गए।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों ओर के कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि मनोज कुमार ने विधायक वाली दबंगई दिखाते हुए घटना को अंजाम दिया। इधर, तारा दत्त जोशी की ओर से शाम को गाजीपुर थाने में विधायक के खिलाफ शिकायत दी गई।


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की छानबीन की बात कह रहे हैं। वहीं मामला दर्ज होने में देरी पर देर रात को भाजपा कार्यकर्ता गाजीपुर थाने के बाहर बैठ गए थे। इनकी मांग थी कि विधायक के खिलाफ जल्द से जल्द मामला दर्ज किया जाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed