फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   एयरपोर्ट पर विदेशी यात्री के पास से मिला 22 किलो ड्रग

एयरपोर्ट पर विदेशी यात्री के पास से मिला 22 किलो ड्रग

Mon, 08 Apr 2019 02:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर विदेशी यात्री के पास से मिला 22 किलो ड्रग
एयरपोर्ट पर विदेशी यात्री से 22 किलो ड्रग बरामद
विज्ञापन

नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने एक विदेशी नागरिक के पास से 22 किलो सूडो एफेड्रिन नामक ड्रग्स बरामद किए हैं। पकड़ा गया विदेशी नागरिक जाम्बिया का रहने वाला है। वह जाम्बिया जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा था। उसके पास तीन बैग थे। एक्सरे मशीन पर तलाशी के दौरान सीआईएसएफ कर्मियों को उसके बैग में संदिग्ध वस्तु का पता चला। बैग की जांच करने पर उसमें से 22 किलो सूडो एफेड्रिन नाम का ड्रग मिला। आरोपी यात्री की पहचान तुनकारा अली के रूप में हुई है। सीआईएसएफ ने यात्री को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों के हवाले कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि इस ड्रग का प्रयोग सीमित मात्रा में दवा के रूप में की जाती है, लेकिन कुछ लोग इसका प्रयोग नशे के लिए करते हैं। आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह किस मकसद से ड्रग ले जा रहा था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed