फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   डकैती को अंजाम देने के योजना बना रहे रोहित चौधरी गिरोह के सात बदमाश पहाडग़ंज के होटल से धरे

डकैती को अंजाम देने के योजना बना रहे रोहित चौधरी गिरोह के सात बदमाश पहाडग़ंज के होटल से धरे

Thu, 14 Feb 2019 04:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 04:34 AM IST
विज्ञापन
डकैती को अंजाम देने के योजना बना रहे रोहित चौधरी गिरोह के सात बदमाश पहाडग़ंज के होटल से धरे
बिजनौर, मेरठ, श्रीगंगानगर (राजस्थान) बहादुरगढ़ (हरियाणा) के ध्यानार्थ
विज्ञापन


डकैती की साजिश रचते सात बदमाश गिरफ्तार

पहाड़गंज के एक होटल से दबोचा, हथियार बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने रोहित चौधरी गिरोह के 7 बदमाशों को पहाड़गंज स्थित एक होटल से दबोचा है। पकड़े गए बदमाश डकैती की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। आरोपियों के पास से पुलिस ने 4 सेमी ऑटोमेटिक पिस्तौल, एक रिवॉल्वर, 30 कारतूस, एक कार और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने फायरिंग के पांच मामले और एक हत्या के प्रयास की वारदात का खुलासा किया है।

अपराध शाखा के अतिरिक्त आयुक्त राजीव रंजन के मुताबिक, आरोपियों की पहचान आस मोहम्मद उर्फ आशू, बिजनौर (यूपी) निवासी राजू, सुमित अरोड़ा, मेरठ निवासी धीर सिंह, श्रीगंगानगर (राजस्थान) निवासी अशोक कुमार, दिल्ली निवासी राहुल बत्रा उर्फ विक्की और बहादुरगढ़ (हरियाणा) निवासी प्रवीण चौधरी के रूप में हुई है। आस मोहम्मद रोहित चौधरी गिरोह का सक्रिय सदस्य है और उसकी गिरफ्तारी से पांच फायरिंग और दो रंगदारी के मामले सुलझे। वह शार्प शूटर है और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर पहाड़गंज के एक होटल से आरोपियों को दबोचा। सभी अवैध हथियारों के साथ एक शख्स के घर डकैती डालने वाले थे, लेकिन पुलिस ने इन्हें पहले ही दबोच लिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed