{"_id":"5ca2756cbdec22145054601d","slug":"121554150764-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने खुद की कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने खुद की कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग पत्नी से दुष्कर्म के
आरोपी ने खुदकुशी की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के चांदनी महल इलाके में सोमवार सुबह सैयद फैसल हसन (26) ने अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। छानबीन में पुलिस को पता चला कि कुछ साल पूर्व फैसल ने नाबालिग लड़की से प्रेम विवाह किया था। शादी के 15 दिन बाद ही लड़की अपने घर चली गई थी और उसने फैसल के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करा दिया था।
पुलिस के मुताबिक, फैसल दिल्ली गेट के पास कटरा बुद्दन, राय बाजार इलाके में दूसरी मंजिल पर रहता था। वह प्राइवेट नौकरी करता था। सोमवार सुबह युवक के खुदकुशी करने की सूचना पर पुलिस पहुंची तो फैसल के शव के पास से तमंचा बरामद हुआ। छानबीन में पुलिस को पता चला कि 2015 में फैसल ने ओखला में रहने वाली नाबालिग लड़की से प्रेम विवाह किया था। पत्नी शादी के 15 दिन बाद ही उसे छोड़कर मायके चली गई थी। इसके बाद उसने फैसल के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया था। तभी से फैसल काफी परेशान था। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी तनाव में उसने खुद को गोली मारकर जान दी है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।