{"_id":"5c2aa352bdec2256f533870e","slug":"121546298194-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पाक नागरिकों के तीन मोबाइल फोन चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पाक नागरिकों के तीन मोबाइल फोन चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पाक नागरिकों के तीन मोबाइल फोन चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पहाड़गंज के एक होटल में ठहरे दो पाक नागरिकों के अलग-अलग जगह से मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। नबी करीम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पहले मामले में 39 वर्षीय अब्दुल समद परिवार के साथ फैसलाबाद, पाकिस्तान में रहता है। वह कारोबारी है। 25 दिसंबर को वह भारत आया था। यहां वह पहाड़गंज के होटल में ठहरा हुआ था। शनिवार को डीबीजी रोड पर एक युवक ने इसकी जेब से मोबाइल उड़ा लिया। वहीं दूसरे मामले में चोरों ने फैसलाबाद निवासी अकरम गिल (70) के दो मोबाइल इनके होटल से ही उड़ा लिए। पुलिस मामला दर्ज कर मोबाइल का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
जीटीबी एंक्लेव में युवक से बैग लूटा
नई दिल्ली। जीटीबी एंक्लेव इलाके में बदमाशों ने एक युवक से उसका बैग लूट लिया। बैग में दो लाख रुपयों के अलावा उसका लैपटॉप व अन्य जरूरी कागजात थे। पुलिस ने पीड़ित विकेश कवातड़ा की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। विकेश परिवार के साथ ए-60 विवेक विहार में रहता है। वह झिलमिल स्थित फ्रेंड्स कालोनी औद्योगिक क्षेत्र में एक दफ्तर में काम करता है। रविवार को वह बैग में दफ्तर के रुपये व लैपटॉप लेकर घर के लिए निकला था। इस बीच इस बीच जीटीबी एंक्लेव इलाके में बदमाशों ने उससे बैग लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
लड्डू का आर्डर देकर पेटीएम से उड़ाए रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजेंद्र नगर इलाके में एक बदमाश ने मिठाई की दुकान पर कॉल कर सात किलो लड्डू का आर्डर दिया। पेमेंट पेटीएम से करने की बात हुई, जिसे कारोबारी ने मान भी लिया। आरोपी ने पीड़ित का मोबाइल नंबर लेकर, उसे पेमेंट करने की बात की। इसी दौरान आरोपी ने पीड़ित से कहा कि उसके मोबाइल पर पेमेंट नही हो पा रही है, वह उसके नंबर पर एक ओटीपी आएगा, वह उसे बता देेगा तो पेमेंट फौरन हो जाएगी। पीड़ित ने जैसे ही ओटीपी नंबर बताया, तुरंत उसके खाते से छह हजार रुपये उड़ा लिये गए। न्यू राजेंद्र नगर, स्थित शंकर रोड के कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी के फोन नंबर से छानबीन कर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।