फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   दिल्ली व एनसीआर से एटीएम चुराने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली व एनसीआर से एटीएम चुराने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Sat, 23 Mar 2019 07:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली व एनसीआर से एटीएम चुराने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
रोहतक के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--

दिल्ली व एनसीआर से एटीएम चुराने वाले दो गिरफ्तार
- पुलिस ने सात मामले सुलझाने का किया दावा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। क्राइम ब्रांच ने दिल्ली व एनसीआर में एटीएम चुराने वालेे गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर एटीएम चुराने के सात मामले दर्ज हैं। पिछले साल नजफगढ़ इलाके में गैंग के दो बदमाशों को पीसीआर कर्मियों ने दबोच लिया था, लेकिन एक बदमाश पीसीआर कर्मियों पर हमला कर फरार हो गया था। पकड़े गए बदमाशों की पहचान सापला रोहतक हरियाणा निवासी नरेंदर (30) और रोहतक निवासी देशराज (25) के रूप में हुई है।
पुलिस उपायुक्त डॉ. जी रामगोपाल नायक ने बताया कि सितंबर और अक्तूबर में बदमाशों ने दिल्ली व एनसीआर में एटीएम सेंधमारी की कई वारदात को अंजाम दिया था। दिल्ली के जाफरपुर कलां इलाके में बदमाशों ने एटीएम को उखाड़कर ले गए थे। क्राइम ब्रांच की टीम इंस्पेक्टर अरुण चौहान के नेतृत्व में जांच शुरू की। जांच में पता चला कि वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाश 23 मार्च को नसीरपुर गांव में किसी से मिलने आ रहे हैं। पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि अक्तूबर 2018 में नजफगढ़ इलाके में पीसीआर कर्मियों ने गैंग के सदस्य रोहित और देशराज को पकड़ लिया था। दोनों बदमाशों ने पीसीआर कर्मियों पर हमला कर फरार होने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने रोहित को पकड़ लिया जबकि देशराज फरार हो गया। इस मामले में नरेंदर, देशराज और अजय अदालत से भगोड़ा घोषित हो चुका है। पुलिस ने बताया कि नरेंदर पर वाहन चोरी का मामला भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस कटर से एटीएम काटकर ले जाते थे रोहतक
पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि जल्द रुपये कमाने और मौज मस्ती करने के लिए वारदात को अंजाम देते थे। नरेंदर ने बताया कि वह देशराज, रोहित और अजय के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देते थे। उसने बताया कि गैंग के सदस्य उन एटीएम को निशाना बनाते थे जिसमें सुरक्षा नहीं के बराबर होती थी और उसमें पैसे ज्यादा होने की संभावना होती थी। वह गैस कटर से एटीएम को काटकर उसे रोहतक ले जाते थे और फिर उसे पूरी तरह से तोड़ कर रुपये निकाल लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed