फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   कार सवार बदमाशों ने डीयू के छात्र को मारी गोली, हालत नाजुक

कार सवार बदमाशों ने डीयू के छात्र को मारी गोली, हालत नाजुक

Mon, 07 Jan 2019 05:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 05:14 AM IST
विज्ञापन
कार सवार बदमाशों ने डीयू के छात्र को मारी गोली, हालत नाजुक
कार सवार बदमाशों ने डीयू के
विज्ञापन

छात्र को मारी गोली, गंभीर
- पुलिस ने आपसी रंजिश व प्रेम प्रसंग में हमले की जताई आशंका
- वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अलीपुर इलाके में रविवार सुबह सेंट्रो कार सवार बदमाशों ने डीयू के एक छात्र को गोली मार दी। उसे तीन गोली लगी हैं। घटना के समय छात्र की मां बदमाशों से भिड़ गई लेकिन बदमाश उसे धक्का देकर फरार हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने रंजिश या प्रेम प्रसंग को लेकर घटना को अंजाम देने की आशंका जताई है।

पुलिस को मौके से एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज मिला है, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई है। पुलिस फुटेज की मदद से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। घायल छात्र की पहचान पंकज(23) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ अलीपुर गांव में रहता है। परिवार में माता-पिता के अलावा एक बहन और बड़ा भाई है। पंकज दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र है। पुलिस को रविवार सुबह पांच बजे अलीपुर गांव में एक युवक को गोली मारने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पंकज को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। दो गोली उसके पैर तथा एक पेट में लगी है। मां रामपाली ने पुलिस को बताया कि सफेद रंग की कार में सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। पंकज सुबह पांच बजे मवेशियों को चारा डाल रहा था। घर के बाहर आकर रुकी सेंट्रो कार से तीन युवक नीचे उतरे। एक के पास पिस्टल थी। जिसने पंकज पर गोली चला दी। जो उसके पैर में लगी। पंकज बचने के लिए मवेशियों की तरफ भागा। मां ने डंडे से एक बदमाश पर हमला कर रोकना चाहा लेकिन उसने धक्का दे दिया और पंकज को दो गोली और मारकर फरार हो गए। परिवार वालों के मुताबिक, हमलावर गांव के भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed