फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   तिमारपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

तिमारपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 15 May 2019 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
तिमारपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

-युवक के पास फोन करने के दौरान परिजनों को हादसे की मिली जानकारी
-पुलिस को हिट एंड रन या फिर डिवाइडर से टकराकर हादसा होने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तिमारपुर इलाके में सोमवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। आशंका है कि अज्ञात वाहन के चपेट में आने से उसकी मौत हुई। युवक की शिनाख्त लोकेश कुमार वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, लोकेश कुमार वर्मा जौहरीपुर इलाके में रहता था। परिवार में पिता राजेश व परिवार के अन्य सदस्य हैं। लोकेश का एक भाई दिव्यांग है। लोकेश अविवाहित था और गारमेंट्स का कारोबार करता था। वह अकेले परिवार की देखभाल करता था। रोजाना की तरह सोमवार रात वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि तिमारपुर के लखनऊ रोड पर एक बाइक सवार जख्मी हालत में पड़ा है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर पहुंचने में देरी होने पर परिवार वाले लगातार युवक के मोबाइल पर कॉल कर रहे थे। पुलिस ने कॉल रिसीव कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक का सिर्फ एक इंडीगेटर टूटा है। हादसा कैसे हुआ, इसके बारे में पता नहीं चला है। पुलिस ने आशंका जताई कि बाइक सवार खुद ही डिवाइडर से टकराया है या फिर किसी वाहन ने उसे कट मारा है, जिससे यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन

------
दूध कारोबारी को अगवा कर कार लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार
उत्तर पूर्वी जिला पुलिस ने शास्त्री पार्क इलाके से दूध कारोबारी को अगवा कर कार लूटने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से कार और एक चोरी का मोबाइल बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान गुलजार, जरीफ, शाफीक और खरीददार गुलजार के रूप में हुई है। गत 27 अप्रैल को बदमाशों ने खजूरी चौक के पास से दूध कारोबारी सुनील वर्मा को अगवा कर लिया था। बाद में बदमाश उसे विधानसभा के पास कार से फेंककर फरार हो गए थे। पीड़ित की शिकायत पर शास्त्री पार्क थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। निरीक्षक विनय यादव के नेतृत्व में जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान की। 11 मई को सूचना के आधार पर पुलिस ने वारदात में शामिल एक आरोपी गुलजार को सुभाष मोहल्ला से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मुरादाबाद से शाफिक और अमरोहा निवासी गुलजार उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर लिया। गुलजार उर्फ भूरा के पास से कार बरामद हुई। इसके बाद पुलिस वारदात में शामिल बदमाश जरीफ को लोनी से गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि जल्द रुपये कमाने के लिए वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed