{"_id":"5cca19f0bdec22077b4571cb","slug":"101556748784-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की वर्दी में करते थे लूटपाट, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस की वर्दी में करते थे लूटपाट, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की वर्दी में लूटपाट करने वाले तीन गिरफ्तार
- तिमारपुर इलाके में चेकिंग के नाम पर कारोबारी से लूटे थे 1.50 लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पुलिस की वर्दी में लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सोमबीर (24), गौरव (18) और पवन (23) के रूप में हुई है। इनके पास से चोरी की एक बाइक, पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों ने तिमारपुर इलाके में चेकिंग के बहाने रोककर कारोबारी से डेढ़ लाख रुपये लूटे थे। आरोपियों के पास से बरामद बाइक भलस्वा डेयरी इलाके से चोरी की गई थी।
बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात आठ बजे शनि मंदिर, स्वरूप नगर इलाके में पुलिस की टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों को रोका तो वे भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। आरोपियों ने बताया कि 10 अप्रैल को कूचा घासीराम इलाके से एक कारोबारी डेढ़ लाख रुपये कैश लेकर रोहिणी सेक्टर-18 जा रहा था। उन्होंने आउटर रिंग रोड, वजीराबाद फ्लाईओवर पर चेकिंग के नाम पर पीड़ित को रोक लिया। सोमबीर वारदात के समय पुलिस की वर्दी में मौजूद था। आरोपियों ने पीड़ित की तलाशी ली। उसके पास से डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।