{"_id":"5c2aa244bdec2256d87887bd","slug":"101546297924-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका से मारिजुआना मांगा कर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करते थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमेरिका से मारिजुआना मांगा कर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करते थे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीआर और चंडीगढ़ के ध्यानार्थ
अमेरिका से मारिजुआना मंगाकर एनसीआर में करते थे सप्लाई
अपराध शाखा ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो को दबोचा
भारत में पहली बार पकड़े गए मारिजुआना, कैनबिस मोम और शार्ट्स
2.70 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद, नए वर्ष पर सप्लाई करने थे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमेरिका से कोरियर के जरिये मारिजुआना, मारिजुआना तेल और मोम (गांजा) जैसे मादक पदार्थ मंगाते थे। अपराध शाखा के अधिकारियों ने दावा किया है कि इस तरह के मादक पदार्थ भारत में पहली बार पकड़े गए हैं। आरोपियों के कब्जे से 11.670 किलो मारिजुआना, 50 ग्राम कैनबिस मोम और शॉर्ट्स (मारिजुआना का एक तत्व) बरामद किए गए हैं। भारतीय बाजार में बरामद मादक पदार्थों की कीमत 2.70 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा 50 ग्राम मलाना क्रीम (चरस जैसा) भी बरामद की गई है। मादक पदार्थ नए वर्ष के जश्न के लिए सप्लाई करने वाले थे।
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (हेडक्वॉर्टर) राजीव रंजन ने बताया कि शाखा में तैनात इंस्पेक्टर शिव दर्शन को 26 दिसंबर को सूचना मिली थी कि साहिल व रिधाम अमेरिका से मारिजुआना (गांजा) मंगाकर दिल्ली व एनसीआर में सप्लाई करने में लगे हुए हैं। ये रामा रोड, मोती नगर में मारिजुआना की खेप लेने आएंगे। पुलिस टीम ने रामा रोड, मोती नगर में घेराबंदी कर भेरा एंक्लेव, पश्चिम विहार निवासी रिधाम गुलाटी और इंद्रपुरी निवासी साहिल कादियान को गिरफ्तार कर लिया। ये कार में खेप लेने आए थे। कार से पांच कार्टन बरामद किए गए। कार्टन को खोला गया तो उनमें खिलौने के कवर थे। कवर को खोला गया तो उनमें मादक पदार्थ थे। तीन पैकेट में मारिजुआना था। इनके कब्जे से कुल 7.050 किलो मारिजुआना बरामद किया गया। साहिल की तलाशी लेने पर 50 ग्राम मलाना क्रीम चरस बरामद की गई।
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर दस दिन की पुलिस रिमांड पर ले रखा है। इनकी निशानदेही पर आईजीआई एयरपोर्ट के कस्टम एरिया से तीन कार्टन और बरामद किए गए। हर कार्टन में मारिजुआना के तीन पैकेट थे। एक कार्टन में 50 शॉर्ट्स थे। इन सभी तरह के मादक पदार्थों को अमेरिका से कोरियर के जरिये मंगाया गया था। कुल 11.670 किलो मारिजुआना बरामद हुआ।
विज्ञापन
स्कैन मशीन भी नहीं पकड़ पाती थी
अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार, आरोपी कोरियर के जरिये अमेरिका से मादक पदार्थों को मंगाते थे। कार्टन में मादक पदार्थों को इस तरह पैक किया जाता था कि स्कैन मशीन भी नहीं पकड़ी जाती थी।
सोशल साइट के जरिये मंगाते थे
अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार, साहिल दिल्ली यूनिवर्सिटी के पत्राचार स्कूल से ग्रेजुएशन कर रहा है। दोनों आरोपी खुद चरस का सेवन करने के आदी हैं। ये अमेरिका से डार्कबेव वेबसाइट से मंगाते थे। इस वेबसाइट में अकाउंट व मंगाने की प्रक्रिया बहुत ही सुरक्षित है। इसकी पेमेंट बिटकॉइन के जरिये एडवांस में होती थी। पेमेंट होने के बाद सप्लायर कोरियर भेजने के लिए डिटेल लेता था। सप्लायर डार्कबेव के जरिये बर्लिन के. अंडो नामक व्यक्ति के संपर्क में आता था। इसके बाद वह मादक पदार्थ भेजता था। पार्सल कैलिफोर्निया से भारत भेजा जाता था। रिधाम दिल्ली, एनसीआर, चंडीगढ़, कोलकाता, बंगलूरू और गोवा में सप्लाई करता था। सभी मादक पदार्थों को सिगरेट में भरकर पिया जाता है।