फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   झगड़े के दौरान युवक पर चाकू से हमला

झगड़े के दौरान युवक पर चाकू से हमला

Tue, 18 Dec 2018 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
झगड़े के दौरान युवक पर चाकू से हमला
झगड़े के दौरान युवक पर चाकू से हमला
विज्ञापन

-पीड़ित के भाई ने एक महिला पर हमला करवाने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। छावला इलाके में सोमवार शाम झगड़े के दौरान कुछ लोगों ने एक युवक को चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तबियत बिगड़ने के बाद उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित युवक के भाई ने एक महिला पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, घायल युवक की पहचान एजाज(23) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ नजफगढ़ इलाके में रहता है। वह मजदूरी करता है। सोमवार शाम साढ़े चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि छावला इलाके में झगड़े के दौरान कुछ लोगों ने एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया है। पुलिस ने एजाज को अस्पताल में भर्ती कराया। एजाज के भाई रियाज आरोप है कि छावला इलाके में रहने वाली एक महिला ने उसके भाई पर हमला करवाया है। महिला के किसी से अवैध संबंध थे। एक दिन महिला को आपत्तिजनक स्थित में पकड़ लिया। शोर शराबा होने पर काफी लोग जमा हो गए। महिला ने धमकी दी कि उनलोगों ने उसे बदनाम कर अच्छा नहीं किया है। इसका परिणाम भुगतना होगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, साथ ही पीड़ित का भी बयान दर्ज करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed