फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   crime

पुलिस हिरासत में युवक की संदिग्ध हालत में मौत

Mon, 22 Jul 2019 10:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
crime
पुलिस हिरासत में युवक की संदिग्ध हालत में मौत
विज्ञापन

नई दिल्ली। मुंडका थाने में सोमवार सुबह पुलिस हिरासत में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से उसकी मौत हुई है, जबकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक को टीबी की बीमारी थी। पूछताछ के दौरान अचानक तबियत खराब हो गई तो उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
युवक की शिनाख्त मुकेश (26) के रूप में हुई है। उसके भाई मनोज ने बताया कि मुकेश टिकरी गांव में रहता था और उसका प्लास्टिक का काम था। 18 जुलाई को मुकेश पड़ोस में रहने वाली दूसरे समुदाय की लड़की के साथ चला गया था। लड़की के परिजनों ने मुंडका थाने में उसके खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। परिवार का आरोप है कि लड़की के परिजन लड़की को नाबालिग बता रहे हैं, लेकिन वह बालिग है और मुकेश के साथ मर्जी से उसकी बाइक पर बैठकर गई थी।
विज्ञापन

शिकायत के बाद रविवार शाम जयपुर पुलिस ने मुकेश को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की सूचना पर मुंडका थाना पुलिस सोमवार सुबह उसे दिल्ली ले आई। मनोज के मुताबिक, करीब सवा 9 बजे सुबह पुलिस ने भाई की तबियत खराब होने की सूचना देकर उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए कहा था। साढ़े 12 बजे पुलिस ने मुकेश की मौत की सूचना दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि मुकेश का चेहरा लहूलुहान था और शरीर पर भी चोट के निशान थे। पुलिस की पिटाई से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश के साथ मारपीट नहीं की गई है। उसे टीबी की बीमारी थी। पूछताछ के दौरान उसकी तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
-सेजू पी कुरुविला-जिला पुलिस उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed