{"_id":"6afc55f95afbb8b6400d2dac","slug":"crackdown-to-be-launched-on-dilapidated-buildings-and-pollution-ashram-news-c-340-1-del1011-163602-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: जर्जर इमारतों और प्रदूषण पर कसेगी नकेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: जर्जर इमारतों और प्रदूषण पर कसेगी नकेल
विज्ञापन
एमसीडी अब अपने सभी जोन में निगरानी बढ़ाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और खतरनाक व जर्जर इमारतों से होने वाले हादसों को रोकने के लिए एमसीडी अब अपने सभी जोन में निगरानी बढ़ाएगा। स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने जोनल उपायुक्तों को अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख प्रदूषण हॉटस्पॉट पर विशेष नजर रखने, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर जमा मलबा हटाने, डीप क्लीनिंग अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही खतरनाक और जर्जर इमारतों का नियमित निरीक्षण कर सुरक्षा के लिहाज से जरूरी कार्रवाई समयबद्ध तरीके से करने को कहा है।
सत्या शर्मा ने निगम आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्तों और सभी जोन के उपायुक्तों के साथ विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा के दौरान ये निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने और प्रदूषण नियंत्रण संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नियमानुसार चालान करने को कहा। उनका कहना था कि धूल से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर मलबा जमा नहीं रहने दिया जाए।
करुणामूलक नियुक्तियों में तेजी लाने को कहा
सत्या शर्मा ने निगम में करुणामूलक आधार पर नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र आश्रितों को अनावश्यक देरी का सामना न करना पड़े। उन्होंने ऐसे आधार पर नियुक्त कर्मचारियों के नियमितीकरण से जुड़े लंबित मामलों का भी प्राथमिकता से निपटारा करने को कहा। इन मामलों की प्रगति की निगरानी के लिए हर महीने समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
उस्मानपुर स्टाफ क्वार्टर के पुनर्विकास पर भी चर्चा
बैठक में उस्मानपुर स्थित एमसीडी स्टाफ क्वार्टर के पुनर्विकास से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा हुई। सत्या शर्मा ने संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े सभी मामलों में गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध कार्रवाई करने को कहा।