फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Covishield vaccine stock runs out in Delhi Covid-19 vaccine shortage

दिल्ली: कोविशील्ड टीके का स्टॉक हुआ खत्म, कुछ कोविड टीकाकरण केंद्र आज हो जाएंगे बंद

Tue, 13 Jul 2021 08:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 13 Jul 2021 08:40 AM IST
सार

दिल्ली में वैक्सीन की कमी भी लगातार बनी हुई है। 12 जुलाई की सुबह तक कोविशील्ड की केवल 19 हजार खुराकें बची थी। इस कारण कई केंद्रों पर टीकाकरण प्रभावित रहा। लोगों को केंद्रों से वापस भी लौटना पड़ा। 

विज्ञापन
Covishield vaccine stock runs out in Delhi Covid-19 vaccine shortage
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में कोविशील्ड टीके का भंडार खत्म हो गया है, जिससे कुछ कोविड टीकाकरण केंद्र आज बंद हो जाएंगे है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह कोविशील्ड की 19,000 खुराक और कोवाक्सिन की 2,39,000 खुराकें थीं।
विज्ञापन


दिल्ली में वैक्सीन की कमी भी लगातार बनी हुई है। 12 जुलाई की सुबह तक कोविशील्ड की केवल 19 हजार खुराकें बची थी। इस कारण कई केंद्रों पर टीकाकरण प्रभावित रहा। लोगों को केंद्रों से वापस भी लौटना पड़ा। 
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने केंद्र से पर्याप्त संख्या में वैक्सीन की आपूर्ति करने की भी मांग की है। दिल्ली में अबतक करीब 90 लाख लोगों को टीका लग चुका है। इनमें 68 लाख 26 हजार को पहली और 21 लाख को दूसरी डोज लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में कोविड के टीकों की कमी का मुद्दा उठाते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया कि दिल्ली में वैक्सीन फिर ख़त्म हो गई है। केंद्र सरकार एक दो दिन की वैक्सीन देती है, फिर हमें कई दिन वैक्सीन केंद्र बंद रखने पड़ते हैं। 

केंद्र सरकार की क्या मजबूरी है। इतने दिन बाद भी हमारे देश का वैक्सीन प्रोग्राम लड़खड़ा कर क्यों चल रहा है? बुलेटिन में कहा गया है कि सोमवार को कुल 36,238 टीके की खुराक दी गई, जिससे दिल्ली में अब तक दी गई खुराकों की कुल संख्या 89,37,904 हो गई है। शहर में सरकारी टीकाकरण केंद्र रविवार को बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed