{"_id":"60b94b558ebc3ebb265204de","slug":"covid-awareness-week-of-al-ansar-welfare-trust-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में अल अंसार वेलफेयर ट्रस्ट का कोविड जागरूकता सप्ताह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में अल अंसार वेलफेयर ट्रस्ट का कोविड जागरूकता सप्ताह
Fri, 04 Jun 2021 03:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 04 Jun 2021 03:06 AM IST
सार
ट्रस्ट का मानना है कि भले ही अभी दिल्ली में कोरोना के मामलों में खासी कमी आ गई हो लेकिन यह समय सतर्कता छोड़ने का नहीं है क्योंकि शहर पर तीसरी लहर का खतरा है।
विज्ञापन
अभियान के दौरान...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अल अंसार वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने का सिलसिला जारी है। ट्रस्ट का मानना है कि भले ही अभी दिल्ली में कोरोना के मामलों में खासी कमी आ गई हो लेकिन यह समय सतर्कता छोड़ने का नहीं है क्योंकि शहर पर तीसरी लहर का खतरा है। ऐसे में लोगों को लगातार जागरूक करना बेहजद जरूरी है। इसी क्रम में ट्रस्ट ने हाल ही में एक जागरूकता सप्ताह का समापन किया है और जल्द ही इस तरह के और आयोजन करने का इरादा है।
विज्ञापन
पिछले दिनों ट्रस्ट ने कोरॉना से हिफाज़त के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया और सात दिन तक लोगों मे मास्क और सैनीटाइजर बांटे। इस जागरूकता और मास्क, सैनिटाइजर बंटाई मुहिम की अगुवाई ट्रस्ट की डायरेक्टर असमा अर्शी ने की और दूसरे कारकूनों ने उनका साथ दिया जिनमें अनम खान, शबाना सिद्दीक़ी, सजदा इकबाल, फ़िरदौस जहां, अफरोज जहां, शाहीना दाउद, फरजाना, मोहम्मद मुस्तफा, शाजी, फरजाना , सुनबुल मुख्तार, जैद सिद्दीक़ी, हादी अब्दुल्लाह के नाम नुमायां है। लॉकडाउन के दौरान आवामी बेदारी और मास्क सैनिटाइजर की तकसीम का यह प्रोग्राम ट्रस्ट के जारी प्रोग्राम का हिस्सा है।
विज्ञापन
पिछले साल मार्च से जो लॉक डाउन हुआ उस के दौरान ट्रस्ट ने कई बार शहर में कई जगह कैंप लगा कर हजारों की संख्या में मास्क और सैनिटाइजर बांटे हैं और इस बार मई के आखिरी सप्ताह में पूरे सात दिन तक घूम घूम कर लोगों में जागरूकता लाने के साथ मास्क और सैनिटाइजर बांटने से पहले ट्रस्ट ने ग्रीन पार्क में एक मस्जिद के अंदर बनाए गए आइसोलेशन कैंप और कोविड सेंटर को ऑक्सीजन के 7 सिलेंडर भी उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
ट्रस्ट की डायरेक्टर और बच्चों एवं महिलाओं के अधिकारों की आवाज उठाने वाली असमा अर्शी ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर के बीच ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को सतर्क करने के लक्ष्य से यह प्रोग्राम चलाया गया ताकि लोग अपना और अपने परिजनों का ध्यान रखें।