फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona infected again growing in Delhi

दिल्ली में फिर बढ़ने लगे कोरोना संक्रमित, सबसे बड़े कोविड अस्पताल में ज्यादातर मरीज बाहर के

Wed, 26 Aug 2020 01:52 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 26 Aug 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
Corona infected again growing in Delhi
demo pic - फोटो : पीटीआई

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस को लेकर काफी हद तक स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन पिछले सात दिन में एक बार फिर संक्रमित सैंपल मिलने की दर में दो फीसदी इजाफा हुआ है। शुरुआत में संक्रमण की यह दर 25 फीसदी से अधिक थी। दिल्ली के सभी जिले लाल जोन में थे। बीते एक महीने में यह दर 10 फीसदी से भी काफी नीचे आई है।

विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते सोमवार को संक्रमण दर 8.90 फीसदी दर्ज की गई, जबकि बीते 18 अगस्त को यह दर 6.77 फीसदी थी। इस माह की शुरुआत में सक्रिय मामले कम होकर 9,897 तक आ गए थे, परंतु अब 11,626 तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से अस्पताल से लेकर होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। कोरोना वायरस की वृद्धि दर भी देखने को मिली है। बीते कुछ दिन में ही यह दर 0.7 से बढ़कर 0.9 फीसदी पर आ गई है। हालांकि, बीते महीनों की स्थिति से तुलना करें तो जून में यही दर 5 से 7 फीसदी थी।


बाहरी मरीजों ने बढ़ाई सबसे बड़े कोविड अस्पताल में भीड़
दिल्ली के सबसे बड़े कोविड लोकनायक अस्पताल (एलएनजेपी) में एक बार फिर संक्रमित मरीजों की संख्या बढने लगी है। यहां रोजाना भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या पिछले कुछ दिनों में काफी बढ़ी है। 



अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार के ही अनुसार रोजाना 40 से 50 नए मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। जबकि हाल ही में यह संख्या घटकर 20 से 25 पर आ गई थी। हालांकि जो नए मरीज भर्ती हो रहे हैं, उनमें से ज्यादातर नोएडा, गुडग़ांव और बुलंदशहर जैसी जगहों से आ रहे हैं। बाहर से लोग आकर यहां इलाज करवा रहे हैं जिसके चलते दिल्ली में दोबारा से संख्या बढ़ रही है।

दरअसल दिल्ली में पिछले 18 दिन में कोरोना वायरस के 1881 केस बढ़े हैं। जुलाई माह के अंत तक जहां अस्पतालों में कोरोना के केवल 2932 मरीज रह गए थे, वहीं अब यह बढ़ते-बढ़ते दोबारा 3617 पर पहुंच गए हैं। इसी तरह होम आईसोलेशन में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed