{"_id":"6246507c2342431eb1352520","slug":"cousin-murdered-after-altercation-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : कहासुनी के बाद चचेरे भाई की हत्या, निर्माणाधीन इमारत से दिया था धक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : कहासुनी के बाद चचेरे भाई की हत्या, निर्माणाधीन इमारत से दिया था धक्का
Fri, 01 Apr 2022 06:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 01 Apr 2022 06:38 AM IST
सार
मृतक की शिनाख्त शशि किरण (27) के रूप में हुई है। वह मूलत: दमोह, मध्य प्रदेश का रहने वाला था और अपने चचेरे भाई श्याम विश्वकर्मा के साथ पंजाबी बाग स्थित एक निर्माणाधीन मकान में कारपेंटर का काम करता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी बाग इलाके में कहासुनी होने पर एक युवक ने अपने चचेरे भाई को निर्माणाधीन इमारत से धक्का दे दिया। घायल युवक को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त शशि किरण (27) के रूप में हुई है। वह मूलत: दमोह, मध्य प्रदेश का रहने वाला था और अपने चचेरे भाई श्याम विश्वकर्मा के साथ पंजाबी बाग स्थित एक निर्माणाधीन मकान में कारपेंटर का काम करता था।
विज्ञापन
बुधवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ने अपने भाई को इमारत से नीचे धक्का दे दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शशि किरण बेसमेंट में घायल अवस्था में मिला।
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करने पर पता चला कि रात में खाना पीना करने के दौरान उनके बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। श्याम विश्वकर्मा ने उसे जान से मारने की धमकी दी और बाद में उसे भूतल से बेसमेंट में धक्का दे दिया।