{"_id":"5cfd6c4cbdec22078360a23f","slug":"counseling-of-the-students-for-choosing-college-and-subject-ashram-news-noi442555653","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू दाखिला-- कॉलेज और विषय चुनने के लिए विशेषज्ञों ने की छात्रों की काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू दाखिला-- कॉलेज और विषय चुनने के लिए विशेषज्ञों ने की छात्रों की काउंसलिंग
विज्ञापन
कॉलेज और विषय चुनने के लिए विशेषज्ञों ने की छात्रों की काउंसलिंग
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला लेने के लिए छात्रों के सामने कॉलेजों और पाठ्यक्रम विषय चयन को लेकर आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए रविवार को दयाल सिंह कॉलेज में करिअर काउंसलिंग कार्यक्रम हुआ, जिसका आयोजन यूथ यूनाइटेड विजन एंड एक्शन (उदय) गैर सरकारी संस्था द्वारा किया गया। इस मौके पर कई संस्थानों के प्रमुखों ने छात्रों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रोफेसर प्रमोद कुमार, जामिया से डॉ. मनसफ आलम, दयाल सिंह कॉलेज मॉर्निंग के प्रिंसिपल डॉ. आईएस बख्शी और प्रोफेसर एके भागी, दयाल सिंह कॉलेज इवनिंग के प्रिंसिपल डॉ. पवन शर्मा, आईसीएसएसआर नॉर्दन रीजन के निर्देशक प्रोफेसर कौशल शर्मा, आर्यभट्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मनोज सिन्हा, श्रीराम कॉलेज ऑफ आर्ट्स के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार, दौलत राम कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सविता रॉय, पीजीडीएवी के प्रिंसिपल डॉ. मुकेश अग्रवाल, आर्किटेक्ट देवेंद्र कुमार, डीयू स्टूडेंट वेलफेयर की पूर्व डीन डॉ. अमृता बजाज, आईपी विश्वविद्यालय के सह सचिव डॉ. नितिन मलिक और युवा दिल्ली के मार्गदर्शक राजेश आदि ने छात्रों की करिअर काउंसलिंग की।
सभी संस्थान प्रमुखों ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने-अपने संस्थानों का विवरण दिया और अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे छात्र अपनी रुचि, व्यक्तित्व और परिस्थितियों के अनुकूल कोर्स चुन सकते है। आईपी यूनिवर्सिटी के नितिन मलिक ने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे अपनी आकांक्षाएं अपने बच्चों पर ना थोपें। उन्हें अपने अनुसार अपना रास्ता खोजने दें। कार्यक्रम के अगले सत्र में साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के छात्रों का वर्गीकरण कर उनसे व्यक्तिगत चर्चा की गई। कार्यक्रम में कुल 212 छात्र उपस्थित हुए। छात्रों की मानसिक स्थिति का ध्यान रखते हुए विशेष रूप से प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक डॉ. जया मोहन भी उपस्थित थी, जिनसे छात्रों ने तनाव कम करने के सुझाव मांगे।