{"_id":"606091bb8ebc3ec752291245","slug":"coronavirus-update-in-delhi-1881-new-cases-reported-in-capital-and-9-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना: रविवार को सामने आए 1881 नए संक्रमित, 9 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना: रविवार को सामने आए 1881 नए संक्रमित, 9 की मौत
Sun, 28 Mar 2021 09:46 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 28 Mar 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
राजधानी में कोरोना के दैनिक मामले रोजाना रिकॉर्ड बना रहे हैं। 103 दिन बाद रविवार को कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 1881 नए केस मिले हैं। इससे पहले 13 दिसंबर को 1984 संक्रमित मिले थे। लगातार बढ़ रहे मरीजों के चलते सक्रिय मामलों की संख्या भी सात हजार के पार पहुंच गई है। रविवार को कोरोना से 9 लोगों की मौत हुई। दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या 11 हजार के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 952 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। दिल्ली में अब तक कोरोना के कुल 6,57,715 मामले आ चुके हैं। इनमें से 6,39,164 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल कोरोना से रिकवरी 97 फीसदी , मृत्युदर 1.67 प्रतिशत है। कुल संक्रमण दर 4.57 फीसदी है।
विज्ञापन
अब तक 11,006 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 7545 हो गई है। अस्पतालों में 1398 रोगी भर्ती है। 29 मरीज कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। वहीं, होम आइसोलेशन में रहकर इलाज कराने वालों की संख्या 4237 हो गई है।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार, अब तक कुल एक करोड़ 44 लाख नमूनों की जांच हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 79,936 नमूनों की जांच हुई, जिसमें 2.35 फीसदी लोग संक्रमित पाए गए। दिसंबर के बाद पहली बार संक्रमण दर 2 फीसदी से ज्यादा हुई है।
कुल जांच में 53,422 आरटी-पीसीआर से और 26514 एंटिजन प्रणाली से की गई। रविवार को एक दिन में 200 नए कंटेनमेंट जोन बने। इस वजह से कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 1710 हो गई है।