फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   ,coronavirus in delhi Congress leader Randeep Singh Surjewala tests positive for COVID19

दिल्ली : कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को हुआ कोरोना, ट्वीट कर दी जानकारी

Fri, 16 Apr 2021 09:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 16 Apr 2021 09:57 AM IST
सार

सुरजेवाला ने ट्वीट कर लिखा कि मैं आज सुबह कोविड-19 जांच के बाद पॉजिटिव पाया गया हूं। जो भी पिछले 5 दिनों के अंदर मेरे संपर्क में आए हैं, वो खुद को आइसोलेट कर लें और कोरोना जांच करवाएं, आवश्यक सावधानी भी बरतें। 
 

विज्ञापन
,coronavirus in delhi Congress leader Randeep Singh Surjewala tests positive for COVID19
रणदीप सिंह सुरजेवाला (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर यह जानकारी साझा की। 
विज्ञापन

सुरजेवाला ने ट्वीट कर लिखा कि मैं आज सुबह कोविड-19 जांच के बाद पॉजिटिव पाया गया हूं। जो भी पिछले 5 दिनों के अंदर मेरे संपर्क में आए हैं, वो खुद को आइसोलेट कर लें और कोरोना जांच करवाएं, आवश्यक सावधानी भी बरतें। 

आपको बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेहद घातक साबित हो रही है। गुरुवार को पहली बार इसने एक दिन में दो लाख संक्रमण का आंकड़ा पार कर लिया। ये इससे एक दिन पहले के मुकाबले 9 फीसदी अधिक था। इस दौर 1184 मरीजों की मौत हुई जो पिछले साल सितंबर के बाद सबसे ज्यादा है। 
विज्ञापन


इसी बीच देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 15 लाख पहुंच गई। इस महीने सक्रिय मरीजों की संख्या ढाई गुना तक बढ़ गई है। 31 मार्च को यह 6 लाख थी। ज्यादा सक्रिय मामलों का अर्थ है कि इससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ेगा और मौतों की संख्या में भी तेजी आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला के अलावा भी कई राजनीतिक दल के नेता कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हाल ही में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed