फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Coronavirus In Delhi 102 people found corona infected in one day in Delhi, one patient died

चिंता: दिल्ली में फिर सौ पार हुआ कोरोना, एक दिन में 102 लोग मिले संक्रमित, एक मरीज की मौत

Tue, 21 Dec 2021 07:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 21 Dec 2021 07:36 PM IST
सार

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 102 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 75 मरीजों को छुट्टी मिली है लेकिन इस दौरान एक मरीज की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हुई है। 

विज्ञापन
Coronavirus In Delhi 102 people found corona infected in one day in Delhi, one patient died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

एक बार फिर दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले सौ पार हुए हैं। बीते चार दिन में यह दूसरी बार है जब एक दिन में 100 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। करीब छह महीने बाद कोरोना की रफ्तार में तेजी देखने को मिली है। 
विज्ञापन


मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 102 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 75 मरीजों को छुट्टी मिली है लेकिन इस दौरान एक मरीज की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हुई है। 
विज्ञापन


विभाग ने बताया कि लगातार दूसरे दिन दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर 0.20 फीसदी दर्ज की गई है। पिछले एक दिन में 51544 सैंपल की जांच हुई थी जिनमें 0.20 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल राजधानी में कुल मामले बढ़कर 1442390 हुए हैं जिनमें से 1416731 मरीजों को छुट्टी मिल गई है लेकिन 25102 मरीजों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। राजधानी में फिर से सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 557 हुई है। वहीं कंटेनमेंट जोन बढ़कर 173 हो चुके हैं। राजधानी में अभी 262 मरीजों का उपचार उनके घरों में चल रहा है। जबकि अस्पतालों में 193 मरीज भर्ती हैं। 

इनके अलावा कोरोना टीकाकरण को लेकर विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 1.31 लाख लोगों ने वैक्सीन ली है। अब तक दिल्ली में 1.02 करोड़ व्यस्क आबादी दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed