{"_id":"61e6c3158a03954e513e641a","slug":"coronavirus-delhi-delhi-reports-11-684-new-cases-and-38-deaths-in-last-24-hours","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में निकल गया पीक: कोरोना मरीज घटे, 24 घंटे में 11684 नए मामले, लेकिन छह दिन बाद मौतें बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में निकल गया पीक: कोरोना मरीज घटे, 24 घंटे में 11684 नए मामले, लेकिन छह दिन बाद मौतें बढ़ीं
Tue, 18 Jan 2022 09:20 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 18 Jan 2022 09:20 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 11684 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 17516 मरीजों को छुट्टी दी गई है लेकिन 38 मरीजों की मौत भी हुई। इससे पहले 12 जनवरी को एक दिन में 40 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में लगातार चौथे दिन कोरोना के नए मामलों में कमी आई है। हालांकि छह दिन बाद संक्रमण की वजह से मौत भी बढ़ी हैं लेकिन कानपुर आईआईटी के विशेषज्ञ ने राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना का पीक निकल जाने की पुष्टि की है।
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 11684 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 17516 मरीजों को छुट्टी दी गई है लेकिन 38 मरीजों की मौत भी हुई। इससे पहले 12 जनवरी को एक दिन में 40 लोगों की मौत हुई थी।
सरकारी आंकड़े बताते हैं कि राजधानी में 14 जनवरी के बाद से रोजाना संक्रमित रोगियों की संख्या में कमी आई है। 14 को 24383, 15 को 20718, 16 को 18286 और 17 जनवरी को 12527 लोग संक्रमित मिले थे। कानपुर आईआईटी के प्रो. मनींद्र अग्रवाल ने गणितीय मॉडल के आधार पर बताया है कि दिल्ली में कोरोना का पीक 16 जनवरी को ही निकल गया।
विज्ञापन
अब संक्रमण का ग्राफ नीचे की ओर बढ़ने लगा है। उन्होंने यहां तक कहा है कि दिल्ली की स्थिति को देख जो अनुमान लगाया जा रहा था उससे पहले ही पीक आने के बाद ग्राफ नीचे आने लगा। स्वास्थ्य विभाग ने यह भी बताया कि पिछले एक दिन में 52002 सैंपल की जांच की गई जिनमें 22.47 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले। दैनिक संक्रमण दर के लिहाज से भी देखें तो 14 जनवरी से अब तक यह दर 30.64 से कम होकर 22.47 फीसदी तक पहुंच गई है।

फिलहाल राजधानी में कुल संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 1734181 हुई है जिनमें 1630644 ठीक हुए। जबकि 25425 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। वर्तमान में 78112 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें 63432 होम आइसोलेशन में हैं। वहीं कोविड केयर सेंटर में 402, कोविड स्वास्थ्य केंद्र में चार और अस्पतालों में 2730 मरीज भर्ती हैं।
विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि अस्पतालों में भर्ती 2730 में से कोरोना लक्षण के साथ 140 और कोरोना संक्रमित 2590 मरीज भर्ती हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों में से 837 मरीज आईसीयू पर, 871 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और वेंटिलेटर पर 139 मरीज भर्ती हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों में 2233 मरीज दिल्ली के और 357 मरीज दिल्ली के बाहर के हैं। दैनिक मरीजों की संख्या में कमी आने के बाद भी कंटेनमेंट जोन लगातार बढ़ रहे हैं। राजधानी में फिलहाल 37540 इलाके पूरी तरह से सील हैं।