{"_id":"607338778ebc3e59176b87c7","slug":"coronavirus-cases-in-delhi-delhi-police-cut-a-record-3149-challans-in-24-hours","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में रिकॉर्ड 3149 चालान किए, 3263 लोगों ने नाइट कर्फ्यू का किया उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में रिकॉर्ड 3149 चालान किए, 3263 लोगों ने नाइट कर्फ्यू का किया उल्लंघन
Sun, 11 Apr 2021 11:27 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:27 PM IST
सार
दिल्ली में कोरोना के रिकार्ड 10774 केस मिले
दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में रिकार्ड 3149 चालान किए
3263 लोगों ने नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन किया
222 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
विस्तार
एक तरफ जहां रविवार को कोरोना के रिकार्ड 10774 केस आए वहीं दिल्ली पुलिस ने कोरोना दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने वाले रिकार्ड 3149 लोगों का चालान किया। 15 जून, 20 से लेकर अब तक ऐसी पहली बार हुआ है कि दिल्ली पुलिस ने इतने चालान किए है। दूसरी तरफ शनिवार को नाइट कर्फ्यू का 3263 लोगों ने उल्लंघन किया। इनमें से 222 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल के अनुसार पिछले 24 घंटे में मास्क नहीं पहनने वाले 3101 लोगों का चालान किया गया। दिल्ली पुलिस 15 जून, 20 से लेकर अब तक मास्क नहीं पहनने वाले 553937 लोगों को चालान कर चुकी है। सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने वाले 48 लोगों को चालान किया। दिल्ली पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 476 लोगों का मास्क बांटे।
अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि शनिवार की रात दस बजे से लेकर सुबह छह बजे तक 3263 लोगों ने नाइट कफ्र्यू का उल्लंघन किया। इनमें से 222 लोगों का मामला दर्ज किया गया। नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले 2523 लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस एक्ट 65 और शांति भंग करने की धारा 107/151 के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा नाइट कफ्र्यू का उल्लंघन करने वाले 520 लोगों को चालान किया गया। चालान दो हजार रुपये का होता है।

दिल्ली में अब तक के सर्वाधिक 10774 संक्रमित, 48 की मौत
कोरोना की चौथी लहर का सामना कर रही दिल्ली में रविवार को संक्रमण के मामलों ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। बीते 24 घंटे में संक्रमण के 10,774 नए केस मिले, जो अब तक का सर्वाधिक है। इससे पहले 11 नवंबर, 2020 को 8593 लोग संक्रमित पाए गए थे।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले एक दिन में 48 लोगों की कोरोना से मौत हो गई, जबकि, 5158 मरीज स्वस्थ हुए। दिल्ली में पहली बार एक दिन में एक लाख 14 हजार से भी ज्यादा नमूनों की जांच की गई। इनमें 76 हजार आरटी-पीसीआर तकनीक से हुई। दिल्ली में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,25,197 हो चुकी है।
इनमें से 6,79,573 स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक इस महामारी से 11,283 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मामले भी 34341 हो चुके हैं। इनमें से 17,093 मरीज आइसोलेशन में हैं। अस्पतालों में 6216 रोगियों का इलाज चल रहा है और 258 मरीज कोविड केंद्रों में भर्ती हैं। कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 5705 हो गई है।